फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

04 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 04 Jul 2023 05:55 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
04 जुलाई का प्रेम राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर को खुश करने की हर एक कोशिश करेंगे। दिन आज कुछ अलग हटकर रोमांस करने का होगा। अपने रिश्तों को सोच समझ कर चुने और जिन्हे चुने उन रिश्तों को जीवन भर निभाएं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपको प्रेम जीवन में जोश और उत्साह के लिए कुछ नया करना होगा। अगर कोई नयी शुरुआत करनी है तो दिन बेहतरीन रहेगा। साथी के साथ बनाई भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):
रोमांस के लिहाज से आज का दिन बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ नयापन महसूस होगा। जो लोग सिंगल है उनके लिए परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है। आपका पार्टनर आपसे बहुत उम्मीदें रखता है और आप भी इन्हे पूरा करने में पूरी जान लगा देंगे। वैवाहिक जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला बीतेगा।  
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। जिन जातकों का रिश्ता नया है उनको अपने साथी के साथ अतिरिक्त समय देना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): साथी की जरूरतों को आप आज ध्यान रखेंगे। किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं होने देंगे। प्रेम के मामले में आप बहुत गंभीर हैं और भविष्य में अपने गुणों के कारण आपका पार्टनर आपके ऊपर अधिक विश्वास करेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने साथी का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। आज कुछ रोचक और शिष्ट लोगों का आपके जीवन में आगमन हो सकता है 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपका सोलमेट के साथ मतभेद हो सकता है, मुद्दों को शांति और नम्रता से सुलझाएं। अपने रोमांटिक जीवन को महकाने के लिए अभी कुछ खास प्रयास करके अपने प्रिय को खुश करें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन आपके के लिए रोमांस और प्यार से लबालब रहने वाला होगा। साथी आपके ऊपर दिनभर प्यार लुटाएगा। आज अपने प्यार का इजहार करने के लिए उपयुक्त दिन है। पेशेवर मामलों को छोड़कर भावुकता का दिन होगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला होगा। आप अपने पार्टनर की हर एक इच्छा को समझेंगे। एक दूसरे के नजदीक आने का समय है। वैवाहिक जीवन में आपको अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा। 

 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): किसी करीबी मित्र से फिल्म देखने या घूमने का आमंत्रण मिल सकता है।  आपको नए लोगों से मिलाएगा जो पूरा जीवन आपका सहयोग करेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  रोमांस में आई समस्याओं को आप  आज आपसी तालमेल से दूर कर सकते हैं। अपनी बेजान जिंदगी में चाहत का रंग भरने के लिए अपने व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  आज आप किसी खास के लिए प्रेम भरी भावनाओं का अनुभव कर सकते हैं। आप दोनों अपने जीवन के हर अनुभव को शेयर करें और इससे आपका रिश्ता और भी निखरेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें