Sawan 2023: सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए और अपनी हर तरह की मनोकामना की पूर्ति के भोलेभंडारी की विशेष रूप से आराधना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी जिसका समापन 31 अगस्त होगा। इस बार 19 साल के बाद सावन का महीना करीब 59 दिनों का होगा। दरअसल इस वर्ष अधिकमास के कारण सावन दो महीनों तक रहेगा। आइए जानते हैं सावन के महीने में किन-किन राशि के लोगों के ऊपर भगवान शिव की कृपा रहेगी।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहने वाला होगा। आपके रूके हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। भगवान भोलेभंडारी की विशेष कृपा इस सावन के महीने आपके ऊपर रहने से समाज में आपको मान-सम्मान और अच्छा धन लाभ हो सकता है। ऐसे में सावन के महीने में आपके लिए सोमवार का व्रत रखना उपयोग और लाभदायक रहने वाला होगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
आपके लिए सावन का महीना मिलाजुला साबित होगा। आपको कुछ पुरानी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आर्थिक और मानसिक परेशानियों के कारण आपका मन उदास रहेगा। नौकरीपेशा जातक और व्यापार करने वाले के लिए यह महीना काफी उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आपके लिए सावन का महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके सभी सपने पूरे होंगे। इस सावन आपके ऊपर भगवान शिव की विसेष कृपा रहने वाली है। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सावन का महीना कुछ कठिनाईयों के साथ शुरू हो सकता है। आपके ऊपर का बोझ ज्यादा रहने वाला होगा। ज्यादा प्रयास में ही आपको सफलताएं मिलेंगी।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
इस सावन सिंह राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली होगी। अचानक से धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे। जीवन में तरक्की मिलेगी। कोई बड़ी परियोजनाओं में आपका काम बन सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आपके लिए सावन का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला हो सकता है। किसी कानूनी वाद-विवाद में आपका नाम आ सकता है जिसमें आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सावन के महीने में आपको हानि पहुंच सकती है।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सावन का महीना मिलाजुला रह सकता है। परिवार में कोई बड़ा धार्मिक आयोजन हो सकता है जिसमें परिवार के सभी सदस्यों शामिल होंगे। नौकरी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग कोई व्यापार साझेदारी में कर रहे हैं उनके लिए सावन के महीने में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपके लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और फल प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है। भगवान शिव की विशेष कृपा होने से आपके हर एक काम बहुत जल्द ही पूरे होंगे। वेतन में बढ़ोतरी और प्रमोशन के अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपके लिए सावन का महीना बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता हासिल होंगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा और कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। करियर में कामयाबी हासिल होगी।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आपके लिए सावन का महीना परेशानियों से भरा रहने वाला सिद्ध हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों से किसी तरह का मनमुटाव हो सकता है। सेहत का खास ध्यान देना होगा।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को सावन का महीना संभलकर चलने वाला होगा। सेहत में गिरावट से आपको कई बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। नौकरी में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान भी हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही खास रह सकता है। किसी बड़े व्यक्ति के साथ आपका मेल-मिलाप हो सकता है। जो आपके लिए बड़ा फायदेमंद रह सकता है।