फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahadhan Rajyoga: महाधन राजयोग बनने से अगले साल तक इन राशि वालों पर रहेगी बृहस्पतिदेव की कृपा, होगा धन लाभ

Thu, 22 Jun 2023 11:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गुरु के उदय होने और महाधन राजयोग बनने से तीन राशि के जातकों की कुंडली में यह महाधन राजयोग बना हुआ है। - फोटो : iStock
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभ फल देना वाला ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह शुभ स्थान पर होते हैं वे हमेशा अपने जीवन में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति करते हैं। वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह सबसे बड़ा ग्रह भी माना जाता है। गुरु लगभग 18 महीनों के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। गुरु अभी मेष राशि की यात्रा में हैं। गुरु बीते अप्रैल में मेष राशि में उदय हुए थे और जब भी गुरु मेष राशि में उदय होते हैं तो महाधन राजयोग का निर्माण होता है। इस राजयोग को ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। गुरु के उदय होने और महाधन राजयोग बनने से तीन राशि के जातकों की कुंडली में यह महाधन राजयोग बना हुआ है। ऐसे में आने वाले समय में जब तक गुरु का वृष राशि में परिवर्तन नहीं होता है तब तक इसका फायदा तीन राशि वालों को जबरदस्त मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे तीन राशियां।

Sawan 2023: सावन में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज समेत पड़ रहे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
गुरु के उदय होना और इसके चलते महाधन राजयोग का निर्माण होना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और अच्छी सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आपको धन लाभ के बेहतरीन मौके प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। जीवन के सभी तरह के भौतिक सुख आपको आने वाले कई महीनों तक मिलते रहेंगे। नौकरी और व्यापार में अच्छा समय आपके लिए रहेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
महाधन राजयोग के कारण सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहने वाला होगा। आपकी आर्थिक उन्नति के अच्छे संकेत हैं। आपको अचानक से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए महाधन राजयोग काफी लाभ दिलाने वाला रहेगा। करियर में आपको अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। आपके विचार और नेतृत्व की क्षमता का लोहा हर कोई मानेगा। आर्थिक रूप से आप पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें