फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2025 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Sat, 01 Mar 2025 05:30 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

29 मार्च 2025 को सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी होगा जिसका प्रभाव भी लोगों के ऊपर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
शनि गोचर 2025: 29 मार्च को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। - फोटो : Amar Ujala
मार्च के महीने में दो ग्रहण समेत कई प्रमुख ग्रहों के गोचर के चलते बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। 29 मार्च 2025 को सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी होगा जिसका प्रभाव भी लोगों के ऊपर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि 30 वर्षों बाद शनिदेव गुरु की राशि मीन में गोचर करने वाले हैं। शनि करीब ढाई वर्षों बाद एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है। शनि का मीन राशि में गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। शनि के गोचर से कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। 
 

March Grah Gochar: मार्च में कई बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों को मिल सकते हैं अपार धनलाभ के योग

Monthly March Rashifal 2025: मार्च माह में इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और खुशखबरी, पढ़ें मासिक राशिफल

Zodiac Signs Not Able To Keep Secret: इन राशि के जातकों को न बताएं अपने राज, नहीं छिपा पाते कोई भी बात

विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए 29 मार्च को सूर्य ग्रहण और शनि का मीन राशि में गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। शनि के गोचर होने से मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। ऐसे में मेष राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। ऐसे में आर्थिक परेशानियां, सेहत संबंधी समस्याएं और करियर में बाधाएं आने की पूरी संभावना है। सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि से 12वें भाव में होगा। ऐसे में आपके खर्चों में वृद्धि और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 

 


 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
सूर्यग्रहण और शनि का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं साबित होगा। इस राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। कार्यों में बाधाएं, धन हानि और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको कोई भी नया कार्य करने से बचना होगा। आपकी राशि से दूसरे भाव में सूर्य ग्रहण जीवन में चुनौतियां लेकर आ सकता है। साथ ही आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और वाद-विवाद से बचना होगा।

 

विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 30 मार्च को सूर्य ग्रहण और शनि का राशि परिवर्तन शुभ संकेत नहीं है। सूर्य ग्रहण आपकी राशि से पहले भाव यानी लग्न में होगा जिससे आपके आत्मविश्वास में कमी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कार्यो में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

March Grah Gochar: मार्च में कई बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों को मिल सकते हैं अपार धनलाभ के योग

Monthly March Rashifal 2025: मार्च माह में इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और खुशखबरी, पढ़ें मासिक राशिफल

Zodiac Signs Not Able To Keep Secret: इन राशि के जातकों को न बताएं अपने राज, नहीं छिपा पाते कोई भी बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें