फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शनि मकर राशि में रहते हुए होंगे वक्री, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

Sun, 23 May 2021 10:51 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
मकर राशि में शनि हुए वक्री - फोटो : अमर उजाला
मृत्यु लोक के दंडाधिकारी शनिदेव 23 मई की दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर मकर राशि में ही गोचर करते हुए वक्री हो रहे हैं। इसी अवस्था में भ्रमण करते हुए ये 11 अक्टूबर की सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर मार्गी होंगे। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि तुला राशि में उच्चराशिगत तथा मेष राशि में नीचराशिगत संज्ञक माने गए हैं। अपनी ही राशि में इनके वक्री होने का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से दशम भाव में शनिदेव का वक्री होना आपके लिए बहुत हानिप्रद नहीं रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी ही राजनैतिक कद भी बढ़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए भी किया गया आवेदन सफल रहने के योग।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि-
राशि से भाग्य भाव में वक्री शनि धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना पड़ेगा, संभव है कार्य व्यापार में कुछ बाधाएं आए किंतु अंततः आप सफल रहेंगे इसलिए हताश ना हों। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं छोटे भाइयों से मतभेद पैदा न होने दें। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त करेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से अष्टम भाव में शनि देव का वक्री होना आपके लिए कठिन चुनौतियां पेश करेगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्रकारी सक्रिय रहेंगे। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले में भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। इस अवधि के मध्य पैतृक संपत्ति बेचने से बचें। जहां तक संभव हो शनि शांति के उपाय कराएं। शमी और पीपल का वृक्ष लगाएं।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तम भाव में वक्री शनि शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में विलंब ला सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी कुछ कटुता आएगी इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। व्यापारियों के लिए भी कठिन चुनौतियां आएंगी। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार से करने से बचना श्रेयस्कर रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो के पूर्ण होने में थोड़ा और समय लग सकता है धैर्य की आवश्यकता है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में वक्री शनि का प्रभाव उत्तम रहेगा। शत्रु शमन होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत किंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन समय पर नहीं मिलेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में वक्री शनि का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेषकर के विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लगे हुए विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलने के योग। 

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से चतुर्थ भाव में वक्री शनि का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति से जूझना पड़ सकता है किंतु जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान वाहन के क्रय करने का भी योग। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जहां तक संभव हो शनिदेव की प्रसन्नता के लिए एवं उनके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इनकी शांति के उपाय करते रहें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से पराक्रम भाव में वक्री शनि पारिवारिक कलह का सामना करवाएंगे। भाइयों में मतभेद भी करवा सकते हैं किंतु ये नौकरी में अच्छी सफलता भी दिलाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से धन भाव में वक्री शनि का प्रभाव सामान्य ही रहेगा यद्यपि पैतृक संपत्ति अथवा जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का हल निकल सकता है। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद फिर भी पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति रहेगी जिसके कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि में वक्री शनि का प्रभाव बहुत अशुभ नहीं रहेगा। कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। झगड़े विवाद से दूर रहें और न्यायालय से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से हानिभाव में वक्री शनि आपके लिए कठिन चुनौतियां पेश करेंगे। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान भी चोरी होने से बचाएं। अपने कठिन परिश्रम और ऊर्जाशक्ति से विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे चिंता न करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से लाभ भाव में वक्री शनिदेव का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। यद्यपि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकता है फिर भी कार्य व्यापार में उन्नति होगी कोई भी नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो उसमें भी पूर्ण सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें