मिथुन :
मिथुन राशि के जातकों की इस सप्ताह नई योजनाओं पर कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। सही दिशा में प्रयास करने और चीजों का प्रबंधन करके आप अपने टारगेट को प्राप्त करने में कामयाब भी हो सकते हैं। हालांकि कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। थोक व्यवसायियों के मुकाबले छोटे कारोबारियों का समय अपेक्षाकृत ठीक है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की अनदेखी न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है।