फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और आर्थिक स्थिति में आएगा बदलाव

Wed, 23 Apr 2025 05:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
शनि का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : adobe stock
जब-जब ग्रहों और नक्षत्रों का गोचर होता है तब-तब इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर अवश्य होता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है और यह सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि का गोचर करीब ढाई वर्षों बाद होता है। शनि राशि परिवर्तन करने के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं जिसका प्रभाव जातकों के जीवन पर रहता है। शनि अभी गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में है और अब यह अक्षय तृतीया के पहले 28 अप्रैल को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को अच्छा फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशि वालों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा साबित हो सकता है। शनिदेव का गोचर आपकी राशि से दसवें भाव यानी कर्म भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ के भरपूर मौके मिलने के योग हैं। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वाले जातकों को कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं जो लोग व्यापार में उन्हे अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। 

Numerology: इस मूलांक के लोग पैसे कमान में होते हैं सबसे आगे, जीवन में होते हैं सफल

विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही सकारात्मक साबित हो सकता है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से यह आपके भाग्य के भाव में होंगे जिससे आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी-कारोबार में लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। जो लोग किसी खास योजना में लगे हुए हैं उन्हे इस नक्षत्र परिवर्तन से अच्छा और सकारात्मक लाभ मिलेगा। अचानक से लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढे़गी। 

Mangal Gochar 2025: मंगल का कर्क राशि में गोचर, जून तक इन राशि वालों के पास होगा पैसा ही पैसा

विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही अच्छा साबित होगा। यह परिवर्तन आपकी राशि से धन और वाणी के भाव से होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कानूनी मामलों में आपकी जीत मिलेगी और जो काम लंबे समय से अधूरे थे उनके पूरे होने का समय आ गया है। बाजार में निवेश से अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं और व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा हासिल करने में कामयाबी प्राप्त होगी। 

Budh Ast 2025: बुध के अस्त होने से इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी, जीवन में आएगी खुशहाली




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें