फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जून को बुध करेंगे चन्द्रमा की राशि में गोचर, तीन राशियों के करियर में आ सकती हैं रुकावटें

Sat, 21 Jun 2025 12:48 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budh Ka Kark Rashi mein Gochar : बुध का कर्क राशि में गोचर करीब 70 दिन रहेगा, जो खासकर सिंह और धनु राशि वालों के लिए चुनौतियां और मानसिक तनाव ला सकता है। इस दौरान कुछ राशियों को सतर्कता बरतनी होगी, जबकि कुछ को नए अवसर भी मिलेंगे।

विज्ञापन
1 of 4
Budh Gochar 2024 - फोटो : freepik
Budh Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि बदलता है और इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ता है। बुध ग्रह की गति सबसे तेज होती है, इसलिए यह जल्दी-जल्दी राशियों का गोचर करता है। इस बार 22 जून 2025 को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेगा और करीब 30 अगस्त तक यहीं रहेगा। इस दौरान 18 जुलाई को बुध वक्री हो जाएगा, यानी वह पीछे की ओर चलता हुआ दिखाई देगा, जो कि सामान्यत: परेशानी और बाधाओं का समय माना जाता है। फिर 11 अगस्त से बुध पुनः सीधा मार्गी हो जाएगा।
Ardhkendra Rajyog: शनि शुक्र बनाने जा रहे हैं शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ
कुल मिलाकर बुध का यह गोचर लगभग 70 दिनों तक रहेगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। खासतौर पर सिंह और धनु राशि वाले इन दिनों शनि की ढैय्या से गुजर रहे हैं, जिससे उनके जीवन में पहले से ही कई कठिनाइयां बनी हुई हैं। ऐसे में बुध का कर्क राशि में गोचर इन दोनों राशियों के लिए दोगुनी परेशानियां लेकर आ सकता है। ये राशियां करियर में रुकावटें, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का सामना कर सकती हैं।Guru Varun Yuti 2025: गुरु से बना शक्तिशाली योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत
बुध के इस गोचर के दौरान कुछ राशियों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि वे आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों के लिए यह समय नए अवसर और बदलाव भी लेकर आ सकता है। इसलिए हर राशि के जातक को अपने ग्रहों की चाल को समझकर अपने निर्णय सावधानी से लेने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
पारिवारिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है, खासकर पार्टनर के साथ संबंधों में दरार आ सकती है। - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का यह गोचर काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान आपके करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। छोटी-छोटी गलतियां भी आपके पेशेवर जीवन में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है, खासकर पार्टनर के साथ संबंधों में दरार आ सकती है। झूठ बोलने या किसी बात को छुपाने से बचें, क्योंकि इससे आपके रिश्ते कमजोर हो सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए मानसिक और भावनात्मक रूप से कठिन रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
करियर में अनचाहे बदलाव और सीनियर्स से विवाद की संभावना बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि पर अभी शनि की ढैय्या का प्रभाव जारी है, इसलिए बुध ग्रह का गोचर और भी मुश्किलें ला सकता है। इस समय आपके जीवन में अचानक नकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सावधानी आवश्यक है, क्योंकि बीमारी का खतरा बना रह सकता है। करियर में अनचाहे बदलाव और सीनियर्स से विवाद की संभावना बढ़ेगी, जो आपके काम को प्रभावित कर सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें, क्योंकि दुर्घटना या दुर्घटना का खतरा हो सकता है। इसके अलावा आपके कुछ निर्णयों पर परिवार वाले सवाल उठा सकते हैं, जिससे मन में तनाव और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
इस समय धन और समय की बर्बादी की संभावना भी अधिक होगी। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर शत्रुओं की तरफ से परेशानियां लेकर आ सकता है। आपके विरोधी इस दौरान आपके काम में बाधा डालने के लिए हर हद पार कर सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा और गलत संगत से दूर रहना चाहिए। इस समय धन और समय की बर्बादी की संभावना भी अधिक होगी, जिससे आर्थिक हानि हो सकती है। कामकाज में व्यर्थ के झगड़े और उलझनों से बचने की जरूरत है, ताकि नुकसान से बचा जा सके।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें