सर्वपितृ अमावस्या पर बन रहा है विशेष संयोग
- फोटो : adobe stock
सर्वपितृ अमावस्या पर बन रहा है विशेष संयोग
इस साल की सर्वपितृ अमावस्या को ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इस दिन शनैश्चरी अमावस्या के साथ गजछाया योग का संयोग बनने की मान्यता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, पिछले 81 वर्षों में यह संयोग 12 बार बन चुका है और इस बार इसके 13वीं बार बनने की बात कही जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसे संयोग में पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करना भी शुभ माना जाता है।