फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samsaptak Yoga 2026: शनि-शुक्र बनाएंगे समसप्तक राजयोग, इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान

Fri, 02 Jan 2026 01:04 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Samsaptak Yoga 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि जहां न्याय के कारक है, वहीं शुक्र प्रेम, कला, सौंदर्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दोनों ग्रहों का विशेष संयोग जातकों के आकर्षण में वृद्धि कर सकता है। इसके अलावा नौकरी, विवाह, व्यापार और कला के क्षेत्र में मनमुताबिक परिणाम मिलने की संभावनाएं भी बनी रहती हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
Samsaptak Yoga 2026 - फोटो : अमर उजाला
Samsaptak Yoga 2026: नए साल के प्रारंभ में कर्मफलदाता शनि और सौभाग्य के कारक शुक्र 'समसप्तक राजयोग' का निर्माण करने वाले हैं। यह शक्तिशाली योग धन लाभ, सफलता, करियर में तरक्की और भाग्योदय का प्रतीक है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति संभव है। ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि जहां न्याय के कारक है, वहीं शुक्र प्रेम, कला, सौंदर्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दोनों ग्रहों का विशेष संयोग जातकों के आकर्षण में वृद्धि कर सकता है। इसके अलावा नौकरी, विवाह, व्यापार और कला के क्षेत्र में मनमुताबिक परिणाम मिलने की संभावनाएं भी बनी रहती हैं। ऐसे में आइए 'समसप्तक राजयोग' से किन राशियों को विशेष फल मिलने वाले हैं, यह जानते हैं।
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
विज्ञापन

2 of 4
Samsaptak Yoga 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी लंबे समय से अटकी योजनाओं को भी गति मिलेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। निवेश में अच्छा रिटर्न मिलेगा। वाहन या कोई घर आप खरीद सकते हैं। इस समय सभी निर्णय आपके भविष्य में नए रास्ते खोल सकते है।  संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। धन की स्थिति और भी बेहतर होगी। मेष राशि वालों को समाज में अलग पहचान मिलने के साथ-साथ आपको किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। व्यापार में साझेदार से लाभ होगा। इस अवधि में आपके भीतर नई ऊर्जा आएगी।

January Lucky Rashi: नए साल का पहला महीना किन राशियों के लिए रहेगा शानदार? करियर में होगी तरक्की
विज्ञापन

3 of 4
Samsaptak Yoga 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। पार्टनरशिप करना लाभकारी हो सकती है। आपसी संवाद और समझ से पारिवारिक व निजी जीवन में मधुरता आएगी। आपको यात्रा करने का अवसर मिलेगा। कंपनी या बिजनेस को लेकर चल रहे तनाव में कमी आएगी। प्रेम विवाह की इच्छा आपकी पूरी होगी। कोई इंटरव्यू अगर दिया था, तो कोई नया अपडेट आ सकता है। परिवार में भी सुख और संतोष का माहौल रहेगा। संयम और धैर्य से काम लेना लाभकारी रहेगा। वृषभ राशि वालों के निजी और पेशेवर जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी।

Numerology: किन मूलांक के लोगों के लिए शुभ रहेगा जनवरी का महीना? जानें आपके लिए कैसा रहेगा
विज्ञापन

4 of 4
Samsaptak Yoga 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय घर में खुशियां लेकर आ सकता है। विवाह की बात पक्की हो सकती हैं। रिश्तों में मधुरता आने से आपसी समझ बढ़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए शहर से बाहर या यात्रा से जुड़ा कोई अवसर सामने आएगी। लोगों से जुड़ाव समाज में अच्छी छवि का निर्माण करेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर आपका खर्च बढ़ेगा। नौकरी में स्थिरता आएगी। खास बात यह है कि,  विरोधियों पर विजय मिलेगी। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। करियर में अचानक उछाल आएगा।

January Lucky Rashifal 2026: जनवरी में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें