फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 2026: इस साल राज करेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Fri, 02 Jan 2026 01:03 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 2026: वर्ष 2026 में कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खुल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए नया साल कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
2026 इन राशियों पर बरसेगी सूर्य की कृपा - फोटो : Amar Ujala
Prediction 2026: नववर्ष 2026 ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष चाल के कारण कई राशियों के लिए सुख-सुविधा, तरक्की और खुशहाली लेकर आने वाला माना जा रहा है। साल की शुरुआत में ही गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग और पंचग्रही योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो सफलता और समृद्धि के संकेत देते हैं।
Numerology: किन मूलांक के लोगों के लिए शुभ रहेगा जनवरी का महीना? जानें आपके लिए कैसा रहेगा
अंक ज्योतिष के अनुसार 2026 का योगफल 10 (2+0+2+6) बनता है, जिसका मूलांक 1 है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य है, जो आत्मबल, नेतृत्व, सम्मान और अधिकार का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि वर्ष 2026 में कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खुल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए नया साल कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
वर्ष 2026 मेष राशि के जातकों के लिए बदलाव और आगे बढ़ने का संकेत देगा। करियर और निजी जीवन में नए अवसर सामने आएंगे। ग्रहों की स्थिति आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगी और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करेगी, जिससे आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
2026 वृषभ राशि वालों के लिए आत्मबल, स्पष्ट सोच और स्थिरता का साल होगा। यह समय केवल योजनाएँ बनाने का नहीं, बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारने का भी है। इस वर्ष आप अपने स्वभाव के सबसे संतुलित, भरोसेमंद और सशक्त रूप में नजर आएंगे।
 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 2026 परिवर्तन और नए अवसरों से भरा रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, हालांकि कुछ नई चुनौतियाँ भी सामने आ सकती हैं। ग्रहों का सहयोग आपको संतुलित निर्णय लेने और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।
 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए 2026 भाग्य का साथ देने वाला सिद्ध हो सकता है। गुरु का शुभ गोचर करियर में उन्नति, व्यापार में लाभ और वैवाहिक जीवन में स्थिरता प्रदान करेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक होगी, विशेष रूप से कंधे, पीठ और हाथों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
यह वर्ष सिंह राशि के स्वामी सूर्य का प्रभावी वर्ष माना जा रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। करियर में प्रगति, मान-सम्मान और आर्थिक लाभ के योग हैं। शनि की स्थिति कुछ उतार-चढ़ाव ला सकती है, लेकिन मेहनत के दम पर आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर पाएंगे।
 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए 2026 करियर, शिक्षा और धन के मामले में आगे बढ़ने का समय होगा। सूर्य और गुरु का प्रभाव प्रमोशन, नई नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिला सकता है। जून के बाद व्यापार में नए समझौते और मुनाफे के संकेत हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 2026 करियर और आर्थिक दृष्टि से अहम रहेगा। जून से अक्टूबर के बीच गुरु का प्रभाव रुके कार्यों को गति देगा और पेशेवर पहचान मजबूत होगी। शिक्षा, तकनीक और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना आवश्यक होगा।
 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए 2026 धन, करियर और शिक्षा में उन्नति का वर्ष साबित हो सकता है। राहु और गुरु के प्रभाव से अचानक धन लाभ और संपत्ति से फायदा संभव है। नौकरी में पदोन्नति और नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में भी सुधार देखने को मिलेगा।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए 2026 मिला-जुला रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियाँ बेहतर होंगी। साल की शुरुआत में पढ़ाई और करियर में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, पर फरवरी के बाद हालात सुधरेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी में सफलता के योग बनेंगे।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 2026 संघर्ष के साथ प्रगति देने वाला साल होगा। आर्थिक मामलों में अचानक लाभ संभव है, लेकिन गलत संगति से बचना जरूरी होगा। जून के बाद करियर में अच्छे अवसर और प्रमोशन मिल सकते हैं। स्वास्थ्य और जीवनशैली पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा।

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए 2026 व्यापार और धन के मामलों में बदलाव लेकर आएगा। रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे और नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। विदेशी, ऑनलाइन और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में शुरुआत में तनाव रह सकता है, लेकिन साल के अंत तक सुधार होगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 2026 आर्थिक, करियर और शिक्षा के लिहाज से शुभ रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। जून के बाद प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, हालांकि मानसिक तनाव से बचना जरूरी होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें