फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samsaptak Yog 2025: सूर्य मंगल ने बनाया समसप्तक योग, ये राशियां रहें सावधान

Sat, 18 Jan 2025 07:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Samsaptak Yog 2025: 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के कारण सूर्य और मंगल के बीच समसप्तक योग बना। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर यह योग उत्पन्न हुआ। सूर्य और मंगल का समसप्तक योग इन राशियों के जीवन में परेशानी बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
समसप्तक योग कैसे बनता है - फोटो : amar ujala
Surya Mangal Samsaptak Yog 2025 Effect: सूर्य के मकर राशि में आने से सूर्य और मंगल के बीच समसप्तक योग बन रहा है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 जनवरी को सुबह 8:55 बजे सूर्य और मंगल के 180 डिग्री अभिसरण के कारण यह योग अस्तित्व में आया। जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से सातवें स्थान पर होते हैं, तब उन ग्रहों के बीच समसप्तक योग बनता है। सूर्य और मंगल दोनों अग्नि तत्व के ग्रह हैं जिसके मिलने से प्रतिकूल संयोग बनता है। इसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। सूर्य और मंगल के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों के जीवन में परेशानी आ सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
 

Shani Dev: भूलकर भी इन लोगों को नहीं करना चाहिए परेशान, शनिदेव हो सकते हैं क्रोधित
Shani Dev : इन देवी-देवताओं के भक्तों से दूर रहते हैं शनिदेव, नहीं करते परेशान
Mahakumbh 2025: मकर संक्रांति के बाद कब है अगला अमृत स्नान? यहां जानें तिथि और महत्व
Magh Month 2025: माघ माह में जरूर करें ये कार्य, पूरी होंगी सभी मनोकामना

 

विज्ञापन

2 of 4
समसप्तक योग कैसे बनता है - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
सूर्य और मंगल के समसप्तक योग के प्रभाव से मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला समय कठिन हो सकता है। आपके निजी जीवन में तनाव बढ़ सकता है। नया काम शुरू करने से बचें। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। आपकी स्वास्थ्य स्थिति खराब होने की सम्भावना है। इस समय कोई भी नया काम शुरू न करें। 
विज्ञापन

3 of 4
समसप्तक योग कैसे बनता है - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
मंगल के प्रभाव से कर्क राशि वालों को घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप जो काम कर रहे हैं उसमें नुकसान हो सकता है। परिवार, प्यार और काम में तनाव बढ़ सकता है। परिवार के बड़ों से मतभेद हो सकता है। आपको रिश्तों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में उलझन रहेगी। व्यापर में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
समसप्तक योग कैसे बनता है - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह समय बड़ी परीक्षा वाला हो सकता है। सिंह राशि के जातकों को बिजनेस में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वाले लोग चिंतित रहेंगे। अनावश्यक यात्रा आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। स्त्री-पुरुष के बीच झगड़े संभव हैं। आय कम रहेगी और आपको अपने करियर की चिंता रहेगी। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें