फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samsaptak Yog 2025: शनि और शुक्र से बनेगा समसप्तक योग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Sun, 12 Oct 2025 04:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

11 अक्तूबर को यानी आज शनि और शुक्र दो खास ग्रह समसप्तक योग का निर्माण कर रहें हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए अच्छे और शुभ दिनों की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
समसप्तक योग - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का समय-समय पर आपसी संबंध से कई तरह के राजयोग और शुभ योगों का निर्माण होता है। इन शुभ योग के चलते देश-दुनिया के साथ-साथ कई राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलता है। 11 अक्तूबर को यानी आज शनि और शुक्र दो खास ग्रह समसप्तक योग का निर्माण कर रहें हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए अच्छे और शुभ दिनों की शुरुआत हो सकती है। आइए जानते हैं इस योग से किन-किन राशि वालों को तरक्की मिल सकती है। 

Atichari Guru 2025: 09 दिन बाद अतिचारी गुरु करेंगे उच्च राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ


 
विज्ञापन

2 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए शनि और शुक्र के द्वारा बना समसप्तक योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके दैनिक जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में कुछ नए-नए तरह के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग नौकरी में हैं उनको प्रमोशन के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
शुक्र और शनि से बना समसप्तक योग मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। लाभ के जबरदस्त अवसर मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में तरक्की के योग देखने को मिलेंगे। जो लोग नौकरीपेशा है उनको नई जगहों पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके कारोबार में विस्तार होने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए समसप्तक योग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस दौरान जो काम लंबे समय से रुका हुआ था वह आपकी मेहनत के बल पर पूर होगा। आपको समाज में अच्छे मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इस योग के चलते निवेश से आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें