शनि महाराज इन दिनों मंगल की वृश्चिक राशि में चल रहे हैं। इस राशि में चलते हुए शनि महाराज अब 13 अगस्त तक उलटी चाल चलेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार क्रूर ग्रह जब उलटी चाल चलते हैं तो इनकी क्रूरता और बढ़ जाती है। ऐसे में अगस्त तक का समय भारत सहित दुनिया के दूसरे देशों के लिए कई मामलों में कष्टकारी रह सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 'शनि वक्रे दुर्भिक्षं च राज्ञां युद्धं परस्परम। रूण्ड मुण्ड च मेदिनीम्।।' यानी सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों में परस्पर टकराव व खिंचातानी बढ़ेगी। सत्तारूढ दलों के सदस्यों में भी आपसी टकराव बढ़ सकता है। बढ़ती महंगाई से जन आंदोलन हो सकता है। देश के कई भागों में अकाल और सूखे जैसी स्थिति बनेगी। देश और सीमावर्ती क्षेत्रों में युद्ध जैसे हालात बनेंगे।
विज्ञापन
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
2 of 14
शनि
ज्योतिषशास्त्री मान रहे हैं कि एक ही राशि में मंगल और शनि दोनों ग्रहों का परस्पर विपरीत चाल से चलना अनुकूल फलदायी नहीं है। ऐसी स्थिति में बड़ी दुर्घटनाएं, भूकंप, प्राकृतिक आपदा एवं मौसम में अचानक परिवर्तन आ सकता है। आइये देखें शनि के वक्री होने से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।
विज्ञापन
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
3 of 14
मेष राशि
मेष राशिः आपकी राशि से आठवें घर में चल रहे शनि के वक्री होने से आपको अपने कई कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों एवं संबंधियों के आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अचानक ही कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। सलाह है कि इन दिनों अपने काम में मन लगाएं और कोई भी बड़ा फैसला बहुत सोच-समझ कर लें।
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
4 of 14
वृष राशि
वृष राशिः शनि आपकी राशि से सातवें घर में वक्री हुआ है। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है, जीवनसाथी से मतभेद बढ़ेगा। नौकरी व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई मामलों में आपको उलझनों का सामना करना होगा क्योंकि भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा। सफलता का आधार आपकी आपकी मेहनत होगी। किसी पर जरूरत से अधिक विश्वास नहीं करें, मौके पर धोखा मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 14
मिथुन राशि
मिथुन राशिः शनि के इस गोचर के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। शत्रु और विरोधियों के कारण परेशानी संभव है, सतर्क रहें। नौकर और कर्मचारियों पर ध्यान दें आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं तो अच्छी तरह सोच विचार कर लें। आर्थिक मामलों में दिक्कत आ सकती संभल कर चलें। संभव हो तो अगस्त तक कोई नया काम शुरु न करें। अगर आपकी कुंडली में शनि वक्री तो आपको इन सभी मामलों में अधिक परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
6 of 14
कर्क राशि
कर्क राशिः शनि का आपकी राशि से पांचवें घर में वक्री होना आपको संतान संबंधी मामलों में परेशानी दे सकता है। परीक्षा और परीक्षा का परिणाम आपको निराश कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को इन दिनों अधिक सावधान रहने की जरुरत है। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
7 of 14
सिंह राशि
सिंह राशिः शनि के इस गेचर के दौरान आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपके खर्चे काफी बढ़ेंगे। सगे-संबंधियों एवं सहकर्मियों से आपका मतभेद हो सकता है। घर और वाहन की खरीदारी में समझदारी से काम लें। नौकरी व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है।
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
8 of 14
कन्या राशि
कन्या राशिः इन दिनों आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो अनावश्य की विवादों में उलझकर अपना नुकसान कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च हो सकता है। रिश्तों में गलतफहमियों के कारण दूरियां आ सकती है। बच्चों की सेहत, शिक्षा और दूसरे कारणों से परेशानी होगी।
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
9 of 14
तुला राशि
तुला राशिः आर्थिक लेन-देने में सावधानी बरतें। इन दिनों परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकता है संयम से काम लें। आपके लिए सलाह है कि कीमती सामानों को संभलकर रखें, खो सकती है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़ा कुछ निर्णय लेने की सोच सकते हैं, संभव है कि आप नौकरी में बदलाव का विचार करेंगे। जोखिम भरे क्षेत्रों में निवेश से बचें।
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
10 of 14
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशिः शनि आपकी राशि में वक्री हुआ है ऐसे में आपको सोच-समझकर चलना होगा अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इन दिनों आपको काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्च और परिश्रम बढ़ेगा लेकिन लाभ की संभावना कम रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मेलजोल बनाकर रखें, परेशानी हो सकती है। जमीन-जायदाद के मामले में कागजी कार्रवाई संभलकर करें।
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
11 of 14
धनु राशि
धनु राशिः आपकी राशि से बारहवें घर में शनि का वक्री होना आपको लंबी दूरी की यात्रा करवा सकता है। लेकिन आर्थिक मामलों में यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी नहीं है। इसकी वजह से नुकसान हो सकता है। मन बेचैन रहेगा, नींद कम आएगी। सलाह है कि इन दिनों उधार और कर्ज लेने-देने से बचें।
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
12 of 14
मकर राशि
मकर राशिः आपकी राशि से ग्यारहवें घर में शनि का वक्री होना आर्थिक मामलों में परेशानी दे सकता है। इन दिनों आपको धन का निवेश संभलकर करना चाहिए। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें, नाराज हो सकते हैं। आपके कई काम बनते-बनते अटक सकते हैं।
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
13 of 14
कुंभ राशि
कुंभ राशिः आजीविका स्थान में शनि के वक्री होने के कारण कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी हो सकती है, अधिकारियों का व्यवहार कई बार आपको निराश कर सकता है। इन दिनों आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सुख-शांति में कमी आएगी। मानसिक परेशानी बढ़ेगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा, जिसका लाभ आप भविष्य में प्राप्त कर सकते हैं।
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
14 of 14
मीन राशि
मीन राशिः भाग्य स्थान में गोचर कर रहा शनि वक्री चाल चल रहा है इससे आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। बनते काम अचानक रूक सकते हैं। पिता एवं वरिष्ठजनों से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।