फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kark Rashifal 2026: कर्क राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Wed, 31 Dec 2025 12:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Cancer Yearly Horoscope 2026: कर्क वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 13
Mesh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
Cancer Yearly Horoscope 2026:  कर्क वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह साल आपके लिए शुभ समाचार, खुशियों, चुनौतियों और नई संभावनाओं से भरा हुआ साल साबित होगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2026 कई तरह के अवसरों वृद्धि लाएगा। वहीं पारिवारिक माहौल की बात करें तो यह साल सामान्य रहेगा। करियर में स्थिरता इस साल बनी रहेगी। प्रेम जीवन में किसी नए साथी का प्रवेश हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कर्क वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
जनवरी :
कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिला-जुला रहेगा। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक विलंब होने के योग दिखाई दे रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने कार्यों में किसी दूसरे के बहकावे में आने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएँ बनी रह सकती हैं। सर्दी और बुखार जैसी परेशानियों से बचने का प्रयास करें। अच्छा और संतुलित भोजन करें तथा नियमित रूप से प्राणायाम करते रहें। आर्थिक क्षेत्र में पहले से चल रहे प्रयास फलीभूत होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में वाद-विवाद बढ़ सकता है, इसलिए उन्हें शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से काम करने से आपको लाभ होगा। अपनी कार्यक्षमता के अनुसार ही कार्य विस्तार पर ध्यान दें और किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। प्रेम संबंधों में संलग्न व्यक्तियों के लिए कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। वैवाहिक जीवन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के कारण परेशानियाँ बढ़ सकती हैं, अतः सतर्क रहें।
 
विज्ञापन

3 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
फरवरी :
कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना संघर्षपूर्ण रहेगा। अपनी समस्याओं को अधिक न बढ़ने दें और उनके शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के संबंध में चिंता बढ़ सकती है, इसलिए भोज्य पदार्थों में संयम रखें और तनाव से बचें। यदि आपको मधुमेह जैसी बीमारियाँ हैं, तो विशेष सावधानी बरतें।आर्थिक क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि आमदनी के अनुपात में खर्च अधिक होगा। नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने करीबी लोगों से तालमेल बनाए रखना होगा। भविष्य में इसका लाभ अवश्य मिलेगा। राजनीति और कूटनीति का प्रयोग करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो इस महीने आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी रखने की आवश्यकता है, क्योंकि प्रेमी के साथ गलतफहमियाँ हो सकती हैं। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। पति-पत्नी के बीच परस्पर भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी। यह महीना प्यार और रोमांस से भरा रहने वाला है।

4 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मार्च :
कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में जो बाधाएं आ रही थीं, वे अब समाप्त हो जाएंगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों का भी आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विवादास्पद मामलों से बचना होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं दिखाई दे रही है, हालांकि मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी और नवीन आय के स्रोत खुलने वाले हैं। संपत्ति को खरीदने या बेचने के लिए यह महीना बहुत शुभ है। इस संबंध में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ और उन्नति के योग बनेंगे। पूर्व से रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अचानक लाभ होने की संभावना भी दिखाई दे रही है।प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में परस्पर मतभेद उभरने से तनाव बढ़ सकता है, लेकिन महीने के अंत में दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

5 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल :
कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना उन्नति दायक रहेगा। सोचे-समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्य के संपन्न होने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य से जुड़े नियमों की अनदेखी न करें। अपनी त्वचा और पेट का विशेष ध्यान रखें तथा फालतू भोज्य पदार्थों से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में सामान्य सुधार होगा, हालांकि इस संबंध में अधिक संवेदनशील और सोच-समझकर कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। मित्रों के सहयोग से कार्य सिद्ध होंगे। कार्य क्षेत्र में सुधार के योग हैं, और पहले से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मनवांछित सफलता प्राप्त होगी। अपने मित्र के साथ किसी रमणीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं या अपने प्रेमी को कोई विशेष उपहार देकर सरप्राइज दे सकते हैं। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा, जिससे दांपत्य सुख में वृद्धि होगी और आप प्रसन्नतापूर्वक समय व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मई :
कर्क राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। आपके जो महत्वपूर्ण कार्य हैं, उनमें सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें। लंबी यात्रा के साथ-साथ छोटी-मोटी यात्राएं भी संभव हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो महीने के अंत में कुछ छोटी-मोटी समस्याएं सामने आ सकती हैं। शरीर में दर्द या मौसम से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। धन का आगमन तो होगा, लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा। कोशिश करें कि आपका पैसा केवल शुभ और आवश्यक कार्यों में ही खर्च हो। अगर आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो जल्दबाजी न करें। बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर ही निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत प्राप्त होंगे, और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों को नए संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में संदेह न करें, वरना तनाव बढ़ सकता है। एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें और अपने प्रेमी को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। पति-पत्नी के बीच सुख की कमी का आभास हो सकता है, क्योंकि पारिवारिक तनाव के कारण रिश्ते में दिक्कतें आ सकती हैं। तर्क-वितर्क से बचें और धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन

7 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
जून :
कर्क राशि के जातकों के लिए जून का महीना सामान्य रूप से सुख और शांति भरा रहने वाला है। अपने प्रत्येक कार्य को समझदारीपूर्वक करें और जल्दबाजी से बचें। सामाजिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि कुछ कम हो सकती है। अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपने दिल की बात हर किसी से साझा न करें।स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें और भोज्य पदार्थों में परहेज करें। हालांकि कोई बड़ी बीमारी की संभावना नहीं है, फिर भी सावधानी बरतें। आर्थिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है। पहले से रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पहले की अपेक्षा स्थिति बेहतर होगी। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें और कार्यक्षेत्र में ईमानदारीपूर्वक कार्य करते हुए अच्छा व्यवहार बनाए रखें। सकारात्मक सोच रखने से आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। अपने प्रेमी के साथ अच्छा व्यवहार करें और उसकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। पति-पत्नी के बीच सुख और सहयोग बढ़ेगा। आप अपने परिवार, बच्चों और जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

8 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
जुलाई :
कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना सामान्यतः अच्छा रहेगा, लेकिन आवश्यक कार्यों की व्यस्तता के कारण कभी-कभी तनाव बढ़ने की संभावना भी दिखाई दे रही है। अपने कार्यों को अत्यंत सावधानी से करें और उतावलेपन से बचें। सामाजिक क्षेत्र में आपको नई पहचान प्राप्त होगी। इस महीने किसी विशेष स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की संभावना नहीं है। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होने की संभावना रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर अधिक खर्च होने के योग हैं। कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां कम होंगी और सहकर्मियों की ओर से सहयोग बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक से कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए अपनी बुद्धि और विवेक से सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, क्योंकि दूसरे लोगों का अनावश्यक हस्तक्षेप संभव है। इसलिए आप दोनों के बीच में किसी तीसरे व्यक्ति को आने से रोकें। यही आपके संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक होगा।

9 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
अगस्त :
कर्क राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना कुछ उतार-चढ़ाव भरा दिखाई दे रहा है। आपके कार्यों में विघ्न और बाधाएं आ सकती हैं। विरोधी पक्ष का व्यवहार आपके प्रति थोड़ा कठोर हो सकता है, इसलिए अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करें। बुद्धिमत्ता पूर्वक महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लें। महीने के अंत तक परिस्थितियां आपके अनुकूल अवश्य होंगी। पहले से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। शारीरिक आराम पर ध्यान दें और मानसिक तनाव वाली स्थितियों से बचें। आर्थिक और पूंजी निवेश के क्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी के बहकावे में आकर तुरंत कोई फैसला न करें। अपने आर्थिक बजट को व्यवस्थित रखें। माता-पिता की सेहत को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। कार्य या व्यवसाय में परेशानियों के बावजूद आप मेहनत और लगन से कार्य करेंगे। धैर्यपूर्वक काम करने का लाभ आपको भविष्य में अवश्य प्राप्त होगा। ऑफिस में अपने दायित्वों और कर्तव्यों को स्वयं निभाने का प्रयास करें, क्योंकि सहकर्मियों पर अधिक निर्भर रहना आपके लिए भविष्य में भारी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक रुख इस महीने देखने को मिलेगा। अपनी भावनाओं को शुद्ध और सच्चा बनाए रखें। दांपत्य जीवन में सुख और सौहार्द बढ़ेगा, तथा परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा।

10 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
सितंबर :
कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना थोड़ा संघर्षयुक्त रहने वाला है। बनते-बनते कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। विरोधियों की ओर से बाधाएं उत्पन्न होंगी, इसलिए अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के योग दिखाई दे रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है। आपकी मांसपेशियों में दर्द आदि की शिकायत हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खाली न बैठें, किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहने का प्रयास करें। दान-धर्म और पुण्य कर्म करते रहें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर पूंजी निवेश करें, अन्यथा अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बन सकती है। यदि परिवार में कोई संपत्ति विवाद चल रहा है, तो उसमें कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में सोच-समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में दूसरों के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण आप और आपका पार्टनर परेशान हो सकते हैं। पति-पत्नी के मध्य प्रेम बना रहेगा। आप अपनी पत्नी को रोमांटिक डिनर पर ले जा सकते हैं और उन्हें कोई कीमती उपहार भी दे सकते हैं।

11 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर :
कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना मिला-जुला रहने वाला है। अधिक परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त होगी। विरोधी पक्ष बहुत गुप्त तरीके से आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले विचार करें और बड़े-बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं बनी रह सकती हैं। सर्दी से होने वाली बीमारियों के प्रति सावधानी बरतें। इसके अतिरिक्त, जोड़ों में दर्द जैसी पुरानी बीमारियां फिर से उभर सकती हैं। आपको अपने आय के स्रोतों पर ध्यान देना होगा, अन्यथा आपके संचित धन में कमी आ सकती है। आर्थिक लेनदेन के प्रति सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव जैसी स्थितियां रहेंगी, लेकिन संयम और धैर्य से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। लोगों के बहकावे में न आएं। नए व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी, परस्पर सुख और सहयोग बढ़ेगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। अपने जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपने पारिवारिक मामलों को स्वयं सुलझाने का प्रयास करें।

12 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
नवंबर :
कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सामान्य रूप से लाभदायक और उन्नति दायक रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, और आप मानसिक एवं शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी अभिरुचि बढ़ सकती है। पहले से रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। पूंजी निवेश में सावधानी बरतें। पुरानी संपत्ति को बेचकर नई संपत्ति खरीदने की योजना इस महीने बन सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत मिलेंगे और अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रति सकारात्मक व्यवहार रखेंगे। व्यापार में यदि आप नई तकनीक का प्रयोग करते हैं तो आने वाला समय आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आपके परिश्रम का फल आपको अवश्य प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में एकाएक तनाव की संभावना दिखाई दे रही है, इसलिए बुद्धिमानी से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। इस महीने दांपत्य सुख में कुछ कमी का आभास हो सकता है। आप अपनी पत्नी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण पति-पत्नी के बीच तर्क-वितर्क की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए इससे बचने का प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर :
कर्क राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम महीना सामान्य रूप से लाभदायक और उन्नति कारक रहने वाला है। किसी आवश्यक कार्य से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। संघर्ष करने के बाद आपके कार्य सफल होंगे और विरोधियों पर आपका दबदबा कायम रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी प्रसिद्धि अवश्य बढ़ेगी। इस महीने आपका स्वास्थ्य अधिकांशतः ठीक रहेगा और आपके मनोबल में वृद्धि होगी। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए अतिरिक्त आय के स्रोतों की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने आर्थिक बजट को व्यवस्थित रखें और शीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां कम होंगी, तथा सहकर्मियों का व्यवहार आपके प्रति सहयोगपूर्ण रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो विदेशी संबंधों से इस महीने आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा और आपका प्रेमी आपके प्रति अत्यधिक भावनात्मक सहयोग प्रदर्शित करेगा। अपने संबंधों में तनाव को आने न दें। पति-पत्नी के बीच सुख में वृद्धि होगी, जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी आपके द्वारा किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें