Mithun Rashifal 2026: मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
Mithun Rashifal 2026: मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह साल आपके लिए बहुत ही शुभ और भाग्यशाली साबित हो सकता है। साल 2026 में कुछ मामलों में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है वहीं कुछ मामलों में आपको थोड़े से ही प्रयास में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस साल आप अपने अनुभवों से बेहतर सीखने को मिलेगा। यह साल मिथुन राशि वालों के लिए धैर्य और संयम के साथ मुश्किलों का सामना करने की शिक्षा देगा। मिथुन राशि के लोग आमतौर पर बहुत ही समझदार और तेज दिमाग वाले होते हैं। मिथुन राशि वाले कैसी भी स्थिति हो उसमें धैर्य रखते हैं।
आइए विस्तार से जानते हैं मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 13
mithun rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी :
मिथुन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना सकारात्मक रहने की संभावना है। पहले से सोचे-समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल रहेंगे। लंबी दूरी की यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं उभर कर सामने आ सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक होगा। अपने मनोबल को कमजोर न होने दें। आर्थिक दृष्टि से देखें तो पुराने आय स्रोतों पर ध्यान देना होगा। परिश्रम के अनुपात में धन की आमदनी कुछ कम रहेगी। कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियां कम होंगी। सहकर्मियों के साथ व्यवहार मधुर बनाए रखने की कोशिश करें। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो इस महीने आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, पारस्परिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और एक-दूसरे के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। तनाव से बचने का प्रयास करें और धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन
3 of 13
mithun rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
फरवरी :
मिथुन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कुछ संघर्षपूर्ण रह सकता है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में विघ्न या बाधाएं आ सकती हैं। अपनी समस्याओं को अधिक समय तक न बढ़ने दें, बल्कि उनके शीघ्र समाधान का प्रयास करें। कार्य पूर्ण होने पर आप सफलता का जश्न मना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं, जैसे शरीर में थकान, बुखार या जुकाम आदि की शिकायत। मानसिक तनाव से बचें और स्वयं को व्यस्त रखने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में पूंजी निवेश न करें। संपत्ति से जुड़े कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन कार्य बनने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। कार्य क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है, इसलिए समझदारी पूर्वक कार्य करें और व्यर्थ की उलझनों से दूर रहें। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को धीमी गति से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के क्षेत्र में अनावश्यक परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। दांपत्य जीवन में कुछ कमी महसूस हो सकती है, अतः अपनी पत्नी की आवश्यकताओं को समझने का प्रयास करें।
4 of 13
mithun rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
मार्च :
मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना मिला-जुला रहने वाला है। बनते-बनते कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन महीने के मध्य के पश्चात परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हो जाएंगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क से बचना होगा। अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक रहें और सामाजिक मान-सम्मान की रक्षा करें। खाने-पीने की वस्तुओं में परहेज रखें, क्योंकि गले और कान से जुड़ी बीमारियाँ सामने आ सकती हैं। नकारात्मक चिंतन से दूर रहें, संयमित जीवनशैली अपनाएँ और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में पूंजी निवेश न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। संपत्ति से जुड़े विवादों को जितना जल्दी हो सके, निपटाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में असमंजस की स्थिति उत्पन्न न होने दें और अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखें। आपकी जो कमियाँ हैं, उन्हें दूसरों के सामने उजागर न होने दें। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो इस महीने आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो रिश्तों में मधुरता आएगी। संदेह की स्थिति न उत्पन्न करें। पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। आप अपने बच्चे या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
mithun rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल :
मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने पराक्रम से विपरीत परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। महीने के अंत में विरोधी पक्ष की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा, अन्यथा आपके शत्रु आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपका सामाजिक स्तर भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई विशेष परेशानी नहीं रहेगी। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर अधिक खर्च होने की संभावना है। आप कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं।ऑफिस में यदि कोई परेशानियाँ चल रही थीं तो वे समाप्त हो जाएँगी। आपके सहकर्मी आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो अचानक कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। विदेश से जुड़े आपके संपर्क भी आपको अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। प्रेम संबंधों की बात करें तो व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के कारण कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। इसलिए अपनी बुद्धि और विवेक से सोच-समझकर निर्णय लें। पति-पत्नी के मध्य आपसी प्रेम और तालमेल में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
विज्ञापन
6 of 13
mithun rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
मई :
मिथुन राशि के जातकों के लिए मई का महीना अच्छा रहने वाला है। आपके जो महत्वपूर्ण कार्य हैं, उनमें शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। आपके शत्रु आपके प्रति नरमी दिखाएँगे। आपकी सकारात्मक सोच के कारण आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपका प्रमोशन भी अवश्य होगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई विशेष बड़ी परेशानी होने की संभावना कम है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहने के कारण धर्म-कर्म में आपकी अभिरुचि बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। कोई नई संपत्ति खरीदने की दिशा में आप प्रयास कर सकते हैं और ग्रहों की चाल बता रही है कि इसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में पहले से चली आ रही रुकावटें दूर होंगी। पदोन्नति और लाभ के योग बनेंगे। निजी व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी, परस्पर प्रेम और समर्पण में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, जिसका प्रभाव आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ सकता है। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ चिंतित रह सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
mithun rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
जून :
मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिला-जुला रहने वाला है। आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक रहना आवश्यक होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को लेकर भी सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य के संबंध में चिंताएँ बढ़ सकती हैं, अतः आपको सावधान रहना चाहिए और समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक होगा। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का पालन अवश्य करें। आपकी आर्थिक स्थिति में इस महीने कुछ उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहे हैं। पुराने आय स्रोतों पर ध्यान दें, उनकी अनदेखी न करें। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपके सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में, यानी आपके ऑफिस में, मित्रों या सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो अत्यधिक परिश्रम करने पर भी लाभ में कुछ कमी हो सकती है, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें और निराश न हों। प्रेम संबंधों में चली आ रही कुछ परेशानियाँ कम होंगी। अपने प्रेमी की छोटी-छोटी ज़रूरतों का ध्यान रखें। पति-पत्नी का रिश्ता इस महीने बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। हालांकि, अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होगा।
8 of 13
mithun rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई :
मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना सकारात्मक रहने वाला है। पहले से सोचे-समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे और आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ेगी, जिससे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। “सादा जीवन, उच्च विचार”की नीति इस महीने आप पर पूर्ण रूप से चरितार्थ होगी। इस महीने आप धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। निरंतर धन का आगमन होता रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन, भूमि, वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए समय बेहद अनुकूल है। किसी शुभ या मांगलिक कार्य में धन खर्च होने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी, नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। पुरानी समस्याएं सुलझेंगी और सफलता के नए मार्ग आपके लिए खुल जाएंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से दांपत्य सुख में वृद्धि होगी और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का भाव बना रहेगा।
9 of 13
mithun rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त :
मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना लाभदायक और उन्नति कारक रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपके मित्रों और सगे-संबंधियों की ओर से आपको सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल्के में न लें। उनका उचित समाधान अवश्य करें। तनाव से बचने का प्रयास करें और इस महीने भारी या तले-भुने भोजन का त्याग करना होगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति से जुड़े कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन अंततः कार्य बन जाएंगे। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे। पहले से रुके हुए कुछ कार्य अब पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। किसी खास मित्र से मुलाकात आपके मन को प्रसन्न करेगी। दोस्तों के साथ किसी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच इस महीने कुछ गलतफहमियां पनप सकती हैं, इसलिए बातचीत के दौरान सतर्क रहें। नाप-तौलकर ही बोलें, अन्यथा आपके रिश्तों में खटास आ सकती है।
10 of 13
mithun rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
सितंबर :
मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मिला-जुला रहने वाला है। परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त होगी। आपके शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं और आपकी कमजोरी का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे, इसलिए अपने मन की बातें किसी से साझा न करें। यदि आप अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे, तो यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं बनी रह सकती हैं। मौसमी बीमारियों से अपने आप को बचाएं और सेहत का विशेष ध्यान रखें। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो खाने-पीने का ध्यान अवश्य रखें। योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। आपके संचित धन में कुछ कमी आ सकती है। घर-परिवार की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा, इसलिए आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। किसी को उधार न दें। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक रहें। नौकरीपेशा जातकों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। समझदारीपूर्वक आगे बढ़ने पर आपको अपने ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आप अपने प्रेमी को कोई विशेष उपहार दे सकते हैं, जिससे आप दोनों के संबंध और मजबूत होंगे। पति-पत्नी के बीच समय बहुत अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं।
11 of 13
mithun rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर :
मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कुछ उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, हालांकि महीने के अंत में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हो जाएँगी। अपनी भावनाओं को सही दिशा में केंद्रित रखें। सगे-संबंधियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। शरीर में कमजोरी, अनिद्रा और थकान की शिकायत बढ़ सकती है। किसी भी रोग का तुरंत उपचार करवाएँ और लापरवाही से बचें। सकारात्मक सोच बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस महीने धन की आमदनी तो बनी रहेगी, लेकिन बचत में कमी दिखाई दे रही है। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें, अन्यथा धन हानि की संभावना बन सकती है। यदि आप संपत्ति खरीदने या बेचने जा रहे हैं, तो विशेष सावधानी बरतें और किसी योग्य व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। ऑफिस में आपकी व्यस्तता बढ़ जाएगी। आपका ट्रांसफर भी संभव है। जो जातक व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस महीने अच्छे लाभ प्राप्त होंगे और भविष्य के लिए मजबूत नींव रखी जाएगी। हालांकि, अपनी योजनाओं का खुलासा किसी से न करें। प्रेम संबंधों में वांछित सफलता मिलेगी। एक-दूसरे के साथ सहयोग और समझ बढ़ेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें, क्रोध से बचें और अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
12 of 13
mithun rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर :
मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उन्नतिकारक रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। अपने कार्यों को समझदारी से करें। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपका सामाजिक स्तर बढ़ सकता है। महीने की शुरुआत में कोई लंबी यात्रा हो सकती है या आप विदेश भी जा सकते हैं।इस महीने स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। पूजा-पाठ, यज्ञ, अनुष्ठान आदि शुभ कार्यों में आपका समय व्यतीत होगा तथा दान-पुण्य के प्रति भी आपका मन आकर्षित रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, धन के स्रोत बढ़ेंगे और काफी समय से रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने की संभावना भी बनी हुई है। संपत्ति के मामलों में यदि आप कोई निर्णय ले रहे हैं, तो पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें और उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचें। कार्य और व्यवसाय के लिए यह महीना विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलने से व्यापार का विस्तार संभव है। प्रेम संबंधों को लेकर मन में कुछ अशांति रह सकती है। आपके और आपके प्रेमी के बीच कोई तीसरा व्यक्ति मतभेद उत्पन्न करने का प्रयास कर सकता है, इसलिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपने प्रियजन पर विश्वास बनाए रखें। दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बढ़ेगा, आनंद की अनुभूति होगी। साथ ही, आप अपने पारिवारिक दायित्वों को भी इस महीने पूरी समझदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएँगे।
दिसंबर :
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना उन्नतिदायक रहने वाला है। आपके विचारों को सकारात्मक दिशा प्राप्त होगी, जिससे सामाजिक मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका उठना-बैठना होगा और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। आपकी जो व्यक्तिगत समस्याएँ हैं, उन्हें सुलझाने में आपको समय देना होगा। इस महीने आप अपने गुरुओं के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस महीने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खांसी, जुकाम या बुखार जैसी समस्याएँ सामने आ सकती हैं, इसलिए सावधानी अवश्य बरतें। इस अवधि में आप अपनी पूंजी का निवेश करेंगे और उससे अच्छा लाभ प्राप्त करने की संभावना है। कुछ आर्थिक योजनाएँ जो काफी समय से अटकी हुई थीं, उनके सफल होने के संकेत मिल रहे हैं।
पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद यदि चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है। इन मामलों को परिजनों के साथ शांतिपूर्वक निपटाने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र में सुधार की संभावनाएँ दिखाई दे रही हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो अपनी कार्यशैली पर ध्यान दें और सहकर्मियों का विश्वास जीतने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में संलग्न जातकों के लिए कुछ कठिनाइयाँ सामने आ सकती हैं। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। व्यक्तिगत जीवन में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप दांपत्य जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है, इसलिए पति-पत्नी के बीच की बातों को किसी तीसरे व्यक्ति से साझा न करें, अन्यथा मतभेद बढ़ सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी और संतान पक्ष के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।