rashifal 2021
वृषभ राशिफल 2021- करियर, जॉब और बिजनेस
इस वर्ष आपको कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता मिल पाएगी क्योंकि आप जिस तरह से मेहनत और लगन से काम करते हैं, उसी तरह से इस वर्ष किस्मत साथ नहीं दे पाएगी, पर आप अपना साहस और जुनून कम न करें, क्योंकि देरी से ही सही पर मनचाही दिशा अवश्य मिलेगी। मई से अक्टूबर तक बृहस्पति और शनि दोनो ग्रह वक्री होने से यह समय व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए उत्तम नहीं हैं। नौकरी करने वालों के लिए साल के मध्य का समय नये कार्य और नौकरी के लिए बेहतर नहीं हैं। इस वर्ष आपको अपने कर्मचारियों के साथ सौम्य व्यवहार रखना होगा, तभी आप अनचाही परेशानी से बच सकते हैं। यह वर्ष मार्केटिंग व फाइनेंस में काम के लिए बेहतर रहेगा। वर्ष का अंत आने पर ही सीनियर और बॉस का स्नेह मिलेगा, जिससे उनको आपकी मेहनत का फल भी नज़र आएगा और वेतन के बढोतरी के लिए यह समय भी उत्तम रहेगा। वृषभ राशि के लिए नई नौकरी के लिए समय फायदेमंद रहेगा।