फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपनी राशि अनुसार भाई को बांधें इस रंग की राखी, पहनें इन रंगों के कपड़े

Thu, 07 Aug 2025 06:18 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षाबंधन पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार कपड़े के रंग का चयन करें, तो रिश्तों में और भी मधुरता और मजबूती आती है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए कौन-सा रंग शुभ माना गया है...
विज्ञापन
1 of 13
रक्षाबंधन 2025 राशि अनुसार पहनें शुभ रंग के वस्त्र - फोटो : Amar Ujala
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। इस शुभ दिन पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार कपड़े के रंग का चयन करें, तो रिश्तों में और भी मधुरता और मजबूती आती है। यदि कोई विशेष राशि से जुड़ी बाधा न हो, तो बहनों को इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए कौन-सा रंग शुभ माना गया है...

Raksha Bandhan 2025: राखी की थाली में जरूर होनी चाहिए ये पांच चीजें, मिलते हैं शुभ फल
Raksha Bandhan 2025 Upay: रक्षाबंधन पर करें ये पांच उपाय, भाई के जीवन में आएगा सौभाग्य और तरक्की
Mars Ketu Conjunction: 28 जुलाई से खत्म हुई मंगल-केतु की अशुभ युति, करियर-कारोबार होगा अब लाभ
 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग शुभ होता है। रक्षाबंधन पर लाल कपड़े पहनना और भाई को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना गया है। इससे आपसी संबंधों में मजबूती आती है।
 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
वृष राशि के लोगों के लिए सफेद या आसमानी रंग भाग्यशील होता है। इस दिन आप आसमानी या इससे मिलते जुलते किसी रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। भाई की राशि वृष हो तो बहन को आसमानी रंग की राखी बांधनी चाहिए।
 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को हरा और सी-ग्रीन रंग पहनना चाहिए। भाई को भी इसी रंग की राखी बांधें। यह रंग आपसी संबंधों में सामंजस्य बढ़ाता है।
 

Snake in Dream: सपने में नाग देवता को देखने का क्या मतलब है? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र


 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को दूधिया सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। यदि भाई की राशि कर्क है, तो उन्हें दूधिया सफेद रंग की राखी बांधना विशेष फलदायी माना गया है।
 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए नारंगी रंग शुभ माना जाता है। राखी के दिन भाई-बहन दोनों को नारंगी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। 
 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए पिस्ता ग्रीन रंग उत्तम रहता है। आप इसी रंग की राखी भाई को बांध सकती हैं, जिससे सौभाग्य बढ़ता है।
 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस दिन चमकदार नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। भाई को नीले रंग की राखी बांधने से संबंधों में मधुरता आती है।
 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल रंग अत्यंत शुभ माना गया है। भाई को लाल राखी बांधने से रिश्ते में नजदीकियां बढ़ती हैं।
 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को केसरिया वस्त्र धारण करने चाहिए। यदि भाई का राशि धनु है तो केसरिया रंग की राखी बांधना शुभ फल देता है।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
इस राशि के लोगों को नीला या काला रंग पहनना चाहिए। भाई को नीले रंग की ही राखी बांधें, इससे सकारात्मकता बनी रहती है।
 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए भी नीला रंग अनुकूल है। भाई को नीली राखी बांधना शुभ फल प्रदान करता है।
 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के लिए हल्दी या पीले रंग के वस्त्र और राखी सबसे शुभ माने गए हैं। इससे भाई-बहन के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें