कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए चार ग्रहों का योग बहुत शुभ साबित हो सकता है। यह चतुर्ग्रही योग आपके भाग्य भाव में बना हुआ है। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। करियर-कारोबार में आपकी अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। अगर कोई मामला कानूनी है तो उसमें आपकी जीत हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। छोटी-मोटी यात्रा संभव है।