Lucky Rashiyan: 3 मार्च 2025 से मार्च महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो 9 मार्च 2025 तक रहने वाला है। इस सप्ताह गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। बता दें 5 मार्च को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। ज्योतिषियों की मानें तो इस योग से इन चार राशि वालों को नौकरी, शिक्षा, व्यापार, सेहत और करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं, इतना ही नहीं गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से इन जातकों के वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। ऐसे में आइए इन लकी राशि वालों के नाम जानते हैं...