राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राहु का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और धन लाभ की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। यह समय खर्चों को नियंत्रित करने और कमाई को बढ़ाने का है। यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं, विशेष रूप से विदेश यात्रा की संभावना हो सकती है, जो करियर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में लाभकारी साबित हो सकती है। राहु का यह गोचर पति-पत्नी के रिश्ते को भी सुदृढ़ कर सकता है, जिससे घर में खुशियों और समृद्धि का वातावरण बन सकता है। कुल मिलाकर, मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।