कुंडली में राहु
14 जून का राहु का नक्षत्र परिवर्तन होगा। वैदि ज्योतिष की गणना के आधार पर राहु अभी कृतिका नक्षत्र में विराजमान हैं। आपको बता दें कि कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। दरअसल राहु 5 अक्तूबर 2021 से कृतिका नक्षत्र में हैं। अब कई महीनों तक इसमें रहने के बाद 14 जून 2022 को भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। पंचांग के अनुसार 14 जून को राहु सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। भरणी नक्षत्र पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है जबकि देवता यम है। राहु और शुक्र ग्रह की आपस में अच्छी मित्रता रहती है। ऐसे में राहु का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।