फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Nakshatra Gochar 2026: राहु का मंगल के नक्षत्र में गोचर, इन राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग

Mon, 06 Jul 2026 08:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Nakshatra Gochar 2026: मायावी और छाया ग्रह राहु 30 जून को मंगल के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, राहु इस नक्षत्र में 15 नवंबर 2027 तक रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
राहु का मंगल के धनिष्ठा में गोचर - फोटो : अमर उजाला
Rahu Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक अशुभ, मायावी और छाया ग्रह माना माना जाता है। राहु इस समय कुंभ राशि में हैं और जल्द ही नक्षत्र में परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष में राहु को अचानक और तीव्र प्रभाव वाला ग्रह माना जाता है जिसके कारण जब-जब इसकी चाल में बदलाव आता है इसका प्रभाव गहरा और अप्रत्याशित रहता है। 30 जून को राहु धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जो इस नक्षत्र में 15 नवंबर 2027 तक रहेंगे। धनिष्ठआ नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। जो ऊर्जा, भूमि, साहस और पराक्रम के कारक ग्रह माने जाते हैं। राहु और मंगल की युति से अंगारक और विस्फोटक योग बनता है है। आइए जानते हैं राहु के धनिष्ठआ नक्षत्र में गोचर के किन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव है और राहु का मंगल के नक्षत्र में परिवर्तन बहुत ही प्रभावशाली और असरदार हो सकता है। इससे आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके अटके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी करने से आपको बचना होगा। साथ ही किसी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए राहु का मंगल के नक्षत्र में गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। आपको पुरानी योजनाएं बहुत ही प्रभावी साबित होंगी। आय में इजाफा होने के प्रबल संकेत हैं।  कामकाज के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको कानूनी दस्तावेज में थोड़ा संभलकर चलना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है और इस दौरान प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होगा जिसका आपपको फायदा मिल सकता है। अचानक धन लाभ की अच्छी संभावना है। अधूरे कार्यों में गति आएगी और लेन-देन के मामलों में आपको अच्छा होता है दिखेगा। 

Budh Vakri: बुध की वक्री अवस्था में इन 4 राशियों को होगा लाभ, 7 जुलाई से कम होगा तनाव और मिलेंगे नए अवसर
Surya-Guru Yuti: सूर्य-गुरु की युति से चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेंगे सुनहरे अवसर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें