फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2026: राहु की चाल से देश-दुनिया में होगी हलचल, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन

Wed, 13 May 2026 11:06 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Gochar 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से राहु का मकर राशि में गोचर बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल, मकर राशि कर्म, अनुशासन और जिम्मेदारियों की प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में राहु का इस राशि में प्रवेश कई बड़े और छुपे हुए बदलावों को लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
1 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Rahu Gochar 2026: राहु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है, जो रहस्य, भ्रम, अचानक होने वाली घटनाओं के कारक हैं। कहा जाता है कि, जब राहु शुभ स्थिति में होते हैं, तब व्यक्ति को अचानक धन लाभ, मान-सम्मान, करियर में उन्नति के साथ-साथ बड़ी सफलता मिलती हैं। लेकिन राहु का अशुभ प्रभाव छोटे-छोटे कार्यों में भी बाधाएं उत्पन्न करता है।
 
राहु का राशि परिवर्तन भी बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसका प्रभाव न केवल व्यक्ति, बल्कि देश-दुनिया व अर्थव्यवस्था पर भी नजर आता है। वर्ष 2026 में राहु पूरे समय कुंभ राशि में प्रभाव बनाए रखेंगे और फिर साल के अंत में अपनी चाल बदलते हुए 5 दिसंबर 2026 को शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इस दौरान शासन-प्रशासन व आर्थिक नीतियों से लेकर तकनीकी क्षेत्रों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। साथ ही 12 राशियों को भी शुभ-अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में आइए राहु गोचर के राशिफल को विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : adobe stock
राहु गोचर का देश-दुनिया पर असर
ज्योतिषियों के मुताबिक, राहु के मकर राशि में प्रवेश करने से देश-दुनिया में कई बड़े बदलाव महसूस हो सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव राजनीतिक स्तर पर देखने को मिल सकता है। यही नहीं इस समय कई बड़े फेरबदल सामने आ सकते हैं। माना जा रहा है कि, कार्यों की नई नीतियों को लेकर हलचल बढ़ सकती हैं। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर डिजिटल क्षेत्रों में अचानक तेजी देखने को मिल सकती हैं। आपको बता दें, राहु का प्रभाव कई भ्रम की स्थितियां भी पैदा कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को करियर में अचानक बदलाव महसूस हो सकते हैं। कई यात्राओं के योग बन सकते हैं। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। निवेश न करें।

4 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ेगा। विदेश, शिक्षा और लंबी यात्राओं से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। भूलकर भी किसी अजनबियों की बातों पर अधिक भरोसा न करें।
विज्ञापन

5 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
करियर को लेकर कई नई उलझने आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। निवेश और साझेदारी में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विवाह योग बन सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन रिश्तों और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। धैर्य रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन

7 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। सेहत और दिनचर्या को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

8 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय नए बदलाव लेकर आ सकता है। आय में वृद्धि और और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। रचनात्मक कार्यों और प्रेम जीवन में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जोखिमपूर्ण निवेश से बचना चाहिए। 

9 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
विवाह के लिए योग बनेंगे। कोई खुशखबरी प्राप्त होने की पूरी संभावनाएं हैं। आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता मिलेगी। घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में अचानक परिस्थितियां बदल सकती हैं।

10 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, लेकिन हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। किसी प्रिय सदस्य के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। नए लोगों से मिलकर नया अनुभव आप कमाएंगे।

11 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। परिवार में कोई अपना दस्तक दे सकता है। कोई घर आप खरीद सकते हैं।

12 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राहु आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए यह समय आपके लिए सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा। अधिकारी वर्ग कामकाज से प्रसन्न होकर प्रमोशन का पुरस्कार दे सकता है। करियर और सोच में बड़ा बदलाव महसूस हो सकता है।

13 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
मानसिक दबाव और भ्रम की स्थिति बन सकती है। इस समय अध्यात्म और आत्म चिंतन की ओर झुकाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन भी इस समय आपको वापस मिलने के योग बन रहे हैं। 

Surya Gochar: गंगा दशहरा पर सूर्य का महागोचर, 4 राशियों को मिलेगा करियर में बड़ा उछाल
विज्ञापन

14 of 14
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। नए लोगों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी हो सकती है। करियर और सामाजिक दायरे में विस्तार के संकेत हैं।

Mangal Gochar 2026: मंगल का अपनी राशि में प्रवेश आज, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
Mangal Gochar Rashifal: मंगल की चाल बदलेगी भाग्य, जानिए किन राशि वालों को होगा फायदा और किसे नुकसान


 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें