फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर चंद्रमा का डबल गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Wed, 13 May 2026 08:53 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

16 मई 2026 को शनि जयंती पर चंद्रमा के डबल गोचर का विशेष संयोग बन रहा है। जानें ज्येष्ठ माह में आने वाले इस शुभ अवसर पर किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और भाग्य उदय हो सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
शनि जयंती 2026 - फोटो : amar ujala
Shani Jayanti Par Chandrama Ka Double Gochar: ज्येष्ठ माह में आने वाली शनि जयंती इस वर्ष 16 मई 2026, शनिवार को एक बेहद खास ज्योतिषीय संयोग लेकर आ रही है। इस दिन चंद्रमा का डबल गोचर भी होगा, जिससे इसका प्रभाव और अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन शनि देव का प्राकट्य हुआ था, इसलिए देशभर में श्रद्धालु व्रत, पूजा और दान-पुण्य के माध्यम से उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इस विशेष ग्रह स्थिति का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और सौभाग्य लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 16 मई को शाम 5 बजकर 29 मिनट पर चंद्रमा कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेगा और रात 10 बजकर 46 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा का यह डबल गोचर मानसिक स्थिरता, आर्थिक मजबूती और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ाने वाला माना जा रहा है। इस विशेष ग्रह संयोग का असर कुछ राशियों पर बेहद सकारात्मक रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
Shukra Gochar 2026: जून माह में शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में गोचर, 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Guru Shukra Yuti: 14 मई से मिथुन में गुरु-शुक्र की युति, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत
 
विज्ञापन

2 of 5
नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं । - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर में नए मौके और बड़ी जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे कामकाज आसान होगा। आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती और आपसी समझ बढ़ेगी।

विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह अवधि काफी अनुकूल रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता मिल सकती है और घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद बना रहेगा।

4 of 5
पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है और रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी संबंध बेहतर बनेंगे। मानसिक तनाव में कमी आएगी और पारिवारिक जीवन में शांति और संतुलन बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक बचत बढ़ेगी। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह समय शिक्षा और करियर दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक बचत बढ़ेगी और स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ यात्रा या समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन में खुशी और संतोष बढ़ेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें