आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की कुंडली में केतु ग्रह आपकी राशि से धन भाव में गोचर हैं। ऐसे में आपके लिए केतु का गोचर बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। एक निश्चित अंतराल पर आपको धन लाभ के मौके मिलते रहेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग किसी काम को लेकर बहुत परेशान चल रहे थे उनकी परेशानियां अब खत्म होंगी। तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। आप अपने विचार और वाण से सभी को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होंगे।