फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Ketu Impact: साल के अंत तक इन 4 राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की कड़ी नजर

Tue, 16 Jun 2026 02:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Ketu Impact 2026: राहु-केतु 2026 के अंत में गोचर करेंगे। हालांकि, जबतक उनकी नजर कुछ राशियों पर बनी रहेगी। इससे जातकों को कार्यों में तनाव और रिश्तों में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Rahu Ketu Impact 2026 - फोटो : अमर उजाला
Rahu Ketu Impact 2026: ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, राहु और केतु लगभग 18 महीने तक एक ही राशि में रहते हैं और फिर अगला राशि परिवर्तन करते हैं। वर्ष 2026 में राहु फिलहाल कुंभ राशि में विराजमान हैं, जबकि केतु सिंह राशि में स्थित हैं। दोनों ग्रह दिसंबर 2026 को अगली राशियों में गोचर करेंगे। लेकिन अगले गोचर से पहले साल के अंत तक कुछ राशि वालों पर राहु-केतु की नजरें बनी रहेंगी। इसके प्रभाव से जातकों को लाभ में समस्याएं और करियर को लेकर कुछ बाधाएं झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में साल के अंत तक कुछ राशि वालों को करियर, नौकरी व आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।
बुध-शनि की केंद्र दृष्टि से 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, कारोबार में हो सकता है नुकसान
विज्ञापन

2 of 5
Rahu Ketu Impact 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आने वाले महीने मानसिक उलझनों से भरे हो सकते हैं। इस समय व्यापार में निर्णयों की परीक्षा देनी पड़ सकती है। धन लाभ के लिए सामान्य से अधिक मेहनत आपको करने पड़ सकती है। विवाह मार्ग की बाधाएं आपको परेशान कर सकती है। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा। किसी भी नए कार्य या बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत अनुभवी लोगों की सलाह के बाद ही करें। 
मनमर्जी के मालिक होते हैं इन 3 राशियों के लोग, नौकरी-व्यापार में बनाते हैं अपनी अलग पहचान
विज्ञापन

3 of 5
Rahu Ketu Impact 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के जीवन में इस दौरान कई अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पुरानी बातों का भार मन पर बने होने के कारण आप कुछ फैसले करने में गलतियां कर सकते हैं। समय के प्रति धैर्यवान रहें और काम को लेकर लापरवाही न करें। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने से बजट प्रभावित हो सकता है। नौकरी और व्यापार में नई परिस्थितियां बनेंगी, लेकिन किसी भी निवेश में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। 
Trigrahi Rajyog: मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत और बढ़ेगी आय

4 of 5
Rahu Ketu Impact 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस समय स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र और घर दोनों में अतिरिक्त सतर्कता रखने की जरूरत होगी। इसके अलावा कामकाज में रुकावटें आने से योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है। सेहत संबंधी कोई बड़ी परेशानी आपका पीछा कर सकती है। बेवजह की भागदौड़ और तनाव से बचने का प्रयास करें, वरना इसका असर सेहत पर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है।
Gajalakshmi Rajyog 2026: गजलक्ष्मी राजयोग से इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में मिलेगा बड़ा लाभ, पूरे जून मिलेंगे अच्छे परिणाम
मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती जारी, जानें क्या करें और क्या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rahu Ketu Impact 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। अनावश्यक खर्च बढ़ने और धन हानि की आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आय में लगातार गिरावट भी देखने को मिल सकती है। वहीं काम को लेकर मानसिक संतुलन बनाए रखें अन्यथा परेशान हो सकते हैं।

Sun Transit 2026: सूर्य ने की मिथुन में एंट्री, जानें किन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ और किसका बढ़ेगा तनाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें