फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Ketu Gochar 2025: मई में राहु-केतु का राशि परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Wed, 30 Apr 2025 11:48 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

राहु-केतु का गोचर आपके लिए थोड़ा खर्चीला रह सकता है। आपको धन की कमी का सामना करना होगा। इस दौरान विदेश संबंधी मामलों में अपेक्षित परिणाम को पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है और उनके बुरे प्रभाव से जातक को मानसिक तनाव और आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। - फोटो : amar ujala
Rahu Ketu Gochar 2025 :  मई ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि इस माह राहु और केतु का राशि परिवर्तन होने वाला है। ये दोनों ग्रह 18 मई 2025 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान राहु जहां मीन से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु सिंह राशि में अपना स्थान लेंगे। दोनों के एक ही दिन राशि परिवर्तन करने से इसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया और व्यक्ति के निजी जीवन पर पड़ सकता है।

ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है और उनके बुरे प्रभाव से जातक को मानसिक तनाव और आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में यह गोचर कुछ जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
व्यवसाय से जुड़े लोगों को मार्केट में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। इस समय सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
ज्योतिषियों के अनुसार राहु-केतु का गोचर आपके लिए थोड़ा खर्चीला रह सकता है। आपको धन की कमी का सामना करना होगा। इस दौरान विदेश संबंधी मामलों में अपेक्षित परिणाम को पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मार्केट में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। इस समय सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी। पुरानी बातों को लेकर मन उदास और परेशान रह सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
आप भूलकर भी नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा आपको अपमान के साथ आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम के मामले में आपको संभलकर चलना होगा। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
राहु-केतु का राशि परिवर्तन आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। नौकरी में लगातार परेशानियां आ सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों अथवा रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। इस दौरान आप भूलकर भी नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा आपको अपमान के साथ आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम के मामले में आपको संभलकर चलना होगा। 

4 of 5
प्रेम संबंध में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। धन लाभ न होने पर सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
इस समय आप खानपान और दिनचर्या को सही रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। आपको करियर-कारोबार से जुड़े मामलों में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण आपके मन में उदासीनता का भाव बना रहेगा। आपको सही समय आने की प्रतीक्षा करनी होगी। प्रेम संबंध में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। धन लाभ न होने पर सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहले से कार्यरत लोगों को अपनी उन्नति के लिए नए रास्ते तलाश करने पड़ सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
राहु-केतु का गोचर मीन राशि की परेशानियां बढ़ा सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास और मेहनत का फल थोड़ी देर से और अपेक्षा से कम मिल सकता है। पहले से कार्यरत लोगों को अपनी उन्नति के लिए नए रास्ते तलाश करने पड़ सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण मामलों पर सोच-समझकर की निर्णय लेना होगा। इस दौरान छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी।
शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन करने से इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर में सफलता के योग

Rudraksha: क्या महिलाएं भी धारण कर सकती हैं रुद्राक्ष ? जानें क्या है शास्त्रों में इसके नियम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें