फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल खत्म होने तक इन 4 राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की विशेष कृपा, मनचाही कमाई से लेकर पूरे होंगे कई सपने

Tue, 22 Sep 2026 11:52 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu-Ketu Gochar 2026: राहु-केतु के प्रभाव से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। धन लाभ होगा और नौकरी-सम्मान के योग बनेंगे। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Rahu-Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Rahu-Ketu Gochar 2026: साल के अंत में राहु-केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा केतु सिंह से कर्क राशि में अपना स्थान लेंगे। इन दोनों ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलने वाला है। लेकिन उससे पहले तक का समय कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इनपर राहु-केतु की विशेष कृपा बनी रहने वाली है। इनके प्रभाव से इन 4 राशि के जातकों के करियर और कारोबार में सफलता के योग बनेंगे। साथ ही, आर्थिक स्थिति में सुधार पहले से अधिक महसूस होगा।  आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Rahu-Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। करियर को लेकर आपकी जो अपेक्षाएं हैं, वे पूरी होती नजर आ सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों को कोई नई डील मिलने के साथ नए और प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि, मकान या संपत्ति से जुड़े किसी पुराने मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वहीं, आर्थिक मामलों में भी लाभ के अवसर बनेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
Rahu-Ketu Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपकी कई मनोकामनाएं पूरी होने के योग बनेंगे। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सामने आ सकते हैं। साथ ही मनचाही नौकरी मिलने की संभावना भी है। वहीं, संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के साथ आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों से आपको लाभ मिल सकता है।

शनि की साढ़ेसाती: अगले साल किस राशि पर चढ़ेगी साढ़ेसाती और किसे मिलेगी मुक्ति? यहां जानें नाम

4 of 5
Rahu-Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को संपत्ति की खरीदारी के लिए कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके किसी काम में भी गति आ सकती है। छात्रों को सफलता पाने के लिए मेहनत और निरंतर प्रयास करना होगा, तभी मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे और अच्छा नाम कमाने का मौका मिल सकता है। घर-परिवार में आपका प्रभाव पहले की तुलना में अधिक बढ़ेगा। 

लकी राशियां: इन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर, मिलेगी मनचाही सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rahu-Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर पड़ सकती है और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। सीनियर और सहयोगियों का अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। करियर को लेकर भी अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान करियर में बदलाव और आगे बढ़ने के कई नए अवसर सामने आएंगे। रिश्तों में आपसी विश्वास और आकर्षण बढ़ेगा।

शनि के घर मंगल का गोचर इन 3 राशि वालों को कर सकता है परेशान, अक्तूबर तक नौकरी-सेहत पर पड़ेगा भारी असर
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें