फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2025: साल 2026 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु, करियर में मिलेगी तरक्की

Wed, 04 Jun 2025 10:52 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Gochar 2025: 18 महीनों के बाद राहु 18 मई 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह इस राशि में 2026 तक रहने वाले हैं। ऐसे में राहु ग्रह के गोचर से साल 2026 तक कुछ राशि वालों को शुभ परिणामों की प्राप्ति संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Rahu Gochar 2025 - फोटो : adobe stock
Rahu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। यह ग्रह मुख्य रूप से अपने अशुभ प्रभाव के लिए जाना जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक यदि किसी जातक पर राहु का प्रभाव होता है, तो उसकी समस्याएं बढ़ी रहती हैं। इसके अलावा वह मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान भी झेलता है। हालांकि राहु का शुभ प्रभाव होने पर व्यक्ति सभी कार्यों में सफलता और मनचाहे परिणाम भी हासिल करता है। दरअसल, राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं। ऐसे में वह जब भी राशि में बदलाव करते हैं, तो कुछ जातकों पर मेहरबान रहते हैं। वहीं 18 महीनों के बाद राहु 18 मई 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह इस राशि में 2026 तक रहने वाले हैं। ऐसे में राहु ग्रह के गोचर से साल 2026 तक कुछ राशि वालों को शुभ परिणामों की प्राप्ति संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।
Chandra Gochar on Mahesh Navami: महेश नवमी पर चंद्र का कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों के काम होंगे सफल
विज्ञापन

2 of 4
धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। किसी पुराने केस में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आपके बिजनेस में अटके काम पूरे होंगे। परिवार का साथ व सहयोग बना रहेगा। अविवाहित जातक अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में भी अनुकूल परिवर्तन संभव हैं। इस दौरान धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। किसी पुराने केस में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। 
Nirjala Ekadashi 2025: भगवान विष्णु की विशेष कृपा से इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, धन-वैभव की होगी वर्षा
विज्ञापन

3 of 4
सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
इस राशि के लोग अगर नौकरी की तालाश कर रहे हैं, तो कोई शुभ समाचार मिलने के योग है। बिजनेस में तरक्की होने के साथ-साथ आय के नए-नए स्रोत भी बनेंगे। परीक्षा परिणाम अच्छे आ सकते हैं। अचल संपत्ति, वाहन या घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। इस दौरान दुकानदारों के रुके हुए कार्य भी धीरे-धीरे पूरा होने लगेंगे। सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। 
Budhaditya Yog: सूर्य-बुध की युति से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, करियर और व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ
विज्ञापन

4 of 4
आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रमेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर बनेंगे। संतान पक्ष की सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। नए लोगों से जुड़े संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहद फलदायक रहेगा। आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रमेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें