फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2026: राहु के गोचर से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, अचानक धन लाभ और तरक्की के योग

Mon, 05 Jan 2026 04:26 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Gochar 2026: वर्ष 2026 के शुरुआती लगभग तीन महीनों तक राहु अपनी पूरी शक्ति के साथ सभी राशियों को प्रभावित करेगा। हालांकि, तीन राशियां ऐसी हैं जिन पर राहु का प्रभाव सबसे अधिक और शुभ रहने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
राहु हुए महाबली इन राशियों के जीवन में होंगे चमत्कार - फोटो : Amar Ujala
Rahu Gochar 2026: ज्योतिष में राहु को अत्यंत प्रभावशाली और रहस्यमयी ग्रह माना गया है। इसे कलियुग का प्रतिनिधि ग्रह भी कहा जाता है, क्योंकि यह भौतिक सुख-सुविधाओं, धन, वैभव, सत्ता, चतुराई और आधुनिक सोच का कारक है। राहु छाया ग्रह होते हुए भी इतना शक्तिशाली है कि यह व्यक्ति के जीवन की दिशा को अचानक बदल सकता है। वर्तमान समय में राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही वह अपनी युवावस्था में प्रवेश कर चुके हैं। ग्रहों की अवस्था में युवावस्था को सबसे सक्रिय और फलदायी माना जाता है, जब ग्रह अपने पूर्ण परिणाम देने में सक्षम होता है।

Visphotak Yog 2026: फरवरी में राहु-मंगल युति से बनेगा ‘विस्फोटक योग’, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन

2 of 5
क्या है युवावस्था? - फोटो : Amar Ujala
क्या है युवावस्था?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी ग्रह का अंश बल 12 से 18 डिग्री के बीच होता है, तब वह युवावस्था में माना जाता है। 30 दिसंबर 2025 को राहु का अंश बल 18 डिग्री था और वक्री गति के कारण यह धीरे-धीरे घटते हुए 15 अप्रैल 2026 तक 12 डिग्री तक पहुंचेगा। इसका अर्थ है कि वर्ष 2026 के शुरुआती लगभग तीन महीनों तक राहु अपनी पूरी शक्ति के साथ सभी राशियों को प्रभावित करेगा। हालांकि, तीन राशियां ऐसी हैं जिन पर राहु का प्रभाव सबसे अधिक और शुभ रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए राहु बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। साथ ही शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है और शनि लग्न भाव में स्थित है। ऐसे में बीते कुछ समय से चली आ रही मानसिक परेशानियां, अनावश्यक खर्च और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। राहु के प्रभाव से विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, मल्टीनेशनल कंपनियों या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।

इस अवधि में निवेश से अच्छा धन लाभ होने की संभावना है और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। राहु की दृष्टि अष्टम भाव पर होने से अचानक धन लाभ या गुप्त धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। साथ ही राहु की दृष्टि छठे भाव पर होने से कोर्ट-कचहरी, नौकरी और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं।

उपाय: शनिवार के दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का जाप करें।

4 of 5
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों की गोचर कुंडली में राहु लग्न भाव में स्थित है, जबकि शनि दूसरे भाव में रहकर साढ़ेसाती के अंतिम चरण का प्रभाव दे रहे हैं। वहीं गुरु पंचम भाव में विराजमान हैं। इस कारण राहु का प्रभाव इस राशि के लिए काफी सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

नौकरीपेशा लोगों को अपने काम की सराहना मिलेगी और नई नौकरी या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ होगा, खासकर विदेश से जुड़े व्यापार में। पंचम भाव में गुरु और राहु की दृष्टि छात्रों के लिए बेहद शुभ है। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। 

उपाय: नशे से दूर रहें। शनिवार को “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का जाप करें और जटा वाला नारियल शनि मंदिर में अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए राहु तीसरे भाव में गोचर कर रहा है और इसकी दृष्टि सातवें, नवम और एकादश भाव पर पड़ रही है। साथ ही जून तक गुरु की दृष्टि भी राहु पर बनी रहेगी, जिससे इसके परिणाम और अधिक सकारात्मक होंगे। 

आय में वृद्धि के संकेत हैं और रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। राहु की दृष्टि एकादश भाव पर होने से अतिरिक्त कमाई के साधन बनेंगे। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिलाएंगे। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं। करियर और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

उपाय: शनिवार की शाम चंदन सुगंध वाली अगरबत्ती जलाकर “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का जाप करें।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें