फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar Impact: साल के अंत तक इन राशियों पर रहेगी राहु की कड़ी नजर, करियर में बढ़ सकती हैं परेशानियां

Sun, 05 Jul 2026 10:35 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Gochar Imapct: ज्योतिष के अनुसार, राहु का प्रभाव कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ा सकता है। इस समय जातकों को सतर्कता और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
1 of 4
Rahu Gochar Imapct - फोटो : अमर उजाला
Rahu Gochar Imapct: ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि, इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में अचानक लाभ और अचानक ही उतार-चढ़ाव लेकर आता है। वर्तमान में वह शनि की राशि कुंभ में विराजमान हैं और साल 2026 के अंत यानी दिसंबर तक इसी राशि में बने रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, राहु जब किसी विशेष स्थिति में लंबे समय तक रहते हैं तो उनका प्रभाव कुछ राशियों पर ज्यादा देखने को मिलता है। इस दौरान कुछ जातकों के जीवन में अचानक परेशानियां, मानसिक तनाव, आर्थिक उलझनें और कार्यों में बाधाएं बढ़ सकती हैं। खासतौर पर नए काम शुरू करने, धन निवेश करने और रिश्तों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में राहु के अगले गोचर तक किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी, आइए जानते हैं।
Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता और खुशियों का मिलेगा बड़ा तोहफा
विज्ञापन

2 of 4
Rahu Gochar Imapct - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राहु का प्रभाव मेष राशि वालों के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां पैदा कर सकता है। इस दौरान किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि धन हानि के संकेत बन रहे हैं। क्रोध या जल्दबाजी में लिया गया कोई बड़ा फैसला भविष्य में नुकसान पहुंचा सकता है। आपको वाहन सावधानी के साथ चलाना होगा अन्यथा चोट आदि लगने की आशंका बनी रहेगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर दूसरों की बातों या बेवजह की राजनीति में पड़ने से बचना चाहिए और अपने काम पर पूरा ध्यान देना बेहतर रहेगा। 
Most Attractive Mulank: इस मूलांक के लोग अक्सर होते हैं हर किसी के क्रश, शादी के बाद भी रहते हैं आकर्षक
Gemstones: कौन-सा रत्न बदल सकता है आपकी किस्मत ? जानें नाम और उसका जीवन पर असर
विज्ञापन

3 of 4
Rahu Gochar Imapct - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए राहु का प्रभाव रिश्तों और मानसिक स्थिति पर ज्यादा असर डाल सकता है। इस दौरान कई बार परिस्थितियां आपके मन मुताबिक नहीं चलेंगी, जिससे तनाव महसूस हो सकता है। अतीत की कोई गलती याद आ सकती है, लेकिन वही अनुभव आपको आगे बढ़ने की सीख भी देगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप में परेशानियां आने की संभावना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा, अन्यथा बेवजह का तनाव और नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग और मानसिक संबल मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे कई समस्याओं का समाधान आसान हो सकता है।
Mangal Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में मंगल की एंट्री, मेष समेत इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
विज्ञापन

4 of 4
Rahu Gochar Imapct - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
वर्तमान में कुंभ राशि में ही स्थित हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिल सकता है। किसी करीबी व्यक्ति की बात आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना भी जरूरी रहेगा। ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सावधानी रखना जरूरी रहेगा। व्यापारियों को बाजार में फंसे धन को निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं।
Dwidwadash Drishti Yog: 22 जुलाई को बनेगा शुभ योग, वृषभ समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें