फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु गोचर 2026: 25 नवंबर को राहु करेंगे राशि परिवर्तन, मेष समेत 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Tue, 24 Nov 2026 04:24 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Makar Rashi Gochar: 25 नवंबर 2026 को राहु का मकर राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से चार राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि राहु के इस गोचर से किन राशियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
राहु गोचर 2026 4 राशियों की चमकेगी किस्मत - फोटो : AI
Rahu Gochar 2026 Effects: ज्योतिष शास्त्र में राहु के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। राहु की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। 25 नवंबर 2026 को शाम 4 बजकर 34 मिनट पर राहु का मकर राशि में स्पष्ट गोचर होने की बात कही गई है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस गोचर से चार राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इनके लिए आर्थिक उन्नति, करियर में नए अवसर और कारोबार में मुनाफे के रास्ते खुलने के संकेत हैं। इस दिन केतु भी राशि परिवर्तन करके चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं कि राहु के इस गोचर से किन राशियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों के लिए राहु का यह गोचर कई मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। 
  • लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं और व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। 
  • कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। प्रमोशन या पद में बदलाव की संभावना भी बन सकती है। 
  • परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा और पुरानी अनबन दूर होने के आसार हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि के लोगों के लिए राहु का गोचर सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। 
  • किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। लंबे समय से अटके कार्य भी पूरे हो सकते हैं।
  • अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। 
  • नौकरीपेशा जातकों को उनके काम के लिए सराहना मिल सकती है। 
  • व्यापार से जुड़े लोगों की कोई बड़ी व्यावसायिक डील तय होने की संभावना है। 
 

4 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। 
  • पहले किए गए किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। 
  • इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होने के संकेत हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। 
  • इसके अलावा, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनपसंद अवसर मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

5 of 6
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत दे रहा है। 
  • व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। 
  • नौकरीपेशा लोगों को बेहतर पद या वेतन के साथ नया प्रस्ताव मिलने की संभावना है। 
  • कुल मिलाकर यह समय करियर और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल रह सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहु को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : Amar Ujala
राहु को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुंडली में राहु से संबंधित अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं।
  • शनिवार के दिन कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है।
  • राहु से जुड़े ज्योतिषीय उपाय के रूप में लोहे का छल्ला या कड़ा धारण करने की मान्यता है। इसे पहनने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह लें।
  • जरूरतमंद और गरीब लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार अनाज, कपड़े या अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करें।
  • शनिवार की शाम पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाएं।
  • मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
  • इन उपायों को श्रद्धा और अपनी मान्यताओं के अनुसार किया जा सकता है।
 

कार्तिक पूर्णिमा 2026: अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, जानें 12 राशियों के लिए शुभ वस्तुएं

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें