फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2025: जल्द ही राहु कुंभ राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Wed, 09 Apr 2025 12:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rahu Gochar: वर्तमान में राहु मीन राशि में विराजमान हैं, लेकिन मई 2025 में राहु का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। यह बदलाव विशेष रूप से दो राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
1 of 5
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
Rahu Retrograde in Kumbh Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को एक मायावी ग्रह माना जाता है जो भ्रम, मानसिक तनाव और अनिश्चितता का कारण बनता है। राहु जब वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं, तो यह जीवन में बड़े बदलाव और अप्रत्याशित घटनाओं का कारण बन सकते हैं। वर्तमान में राहु मीन राशि में विराजमान हैं लेकिन मई 2025 में राहु का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। यह बदलाव विशेष रूप से दो राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण होगा।
Vat Savitri Vrat 2025: दुर्लभ और शुभ संयोग में रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें सही तिथि, शुभ संयोग और महत्व
राहु के इस गोचर से उन दो राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। यह समय उनके लिए नए अवसर, सफलता और समृद्धि का संकेत हो सकता है। कुंभ राशि में राहु का प्रवेश इन जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें जीवन के विभिन्न पहलुओं में आगे बढ़ने का मौका दे सकता है। ऐसे में यह समय इन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है।
Vivah Muhurat 2025: 14 अप्रैल से खुलेंगे शुभ कार्यों के द्वार, जानें अप्रैल से जून तक के विवाह मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 5
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
राहु और केतु कब करेंगे राशि परिवर्तन?

ज्योतिषियों के अनुसार, 18 मई 2025 का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस दिन राहु और केतु दोनों ही ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। इस दिन राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ने वाला है, जिससे जीवन में बदलाव और नए अवसरों का आगमन हो सकता है।
अभी राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में स्थित हैं। लेकिन 18 मई के बाद राहु का कुंभ राशि में गोचर और केतु का सिंह राशि में प्रवेश जातकों के लिए बड़े बदलाव का कारण बन सकता है। खासतौर पर जिन जातकों के जीवन में राहु और केतु की स्थिति प्रभावी रही है, उनके लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी या चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
राहु के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है। इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। अगर आप किसी बड़े निवेश के बारे में सोच रहे थे, तो यह सही समय हो सकता है, जिससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने का भी समय है और इसमें आपको अच्छा लाभ हो सकता है। इसके अलावा, जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

4 of 5
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर बहुत शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपके जीवन में खुशियां आएंगी और आपको हर दिशा में सुख-समृद्धि का अनुभव होगा। इस दौरान आप वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो वह जल्द ही सफलता की ओर बढ़ेगा। राजनीति में भी आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है, जो आपके करियर में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : freepik
राहु को प्रसन्न करने के उपाय
  • सोमवार के दिन जल्दी उठकर स्नान करें और महादेव शिव की विशेष पूजा-अर्चना करें।
  • कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
  • नियमित रूप से इन उपायों का पालन करने से राहु की बुरी नजर का असर कम हो सकता है और जीवन में सुख-शांति बनी रह सकती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें