शनि बुध युति
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह संयोग सौगात की तरह आया है। जो काम पिछले कई दिनों से टल रहे थे, उनमें अब तेजी आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और यदि कोई मतभेद था, तो अब वह सुलझ सकता है। कुछ लोगों को पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है, और भविष्य के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं। साथ ही, यह समय मानसिक रूप से भी संतुलन लाने वाला हैआप खुद को ज़्यादा संगठित और प्रेरित महसूस करेंगे।