फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2024: साल 2025 तक इन राशियों पर राहु की विशेष कृपा, करियर में मिलेगी सफलता

Sun, 09 Jun 2024 03:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
rahu gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है। शनि के बाद राहु ही ऐसा ग्रह है जो करीब डेढ़ साल में अपना राशि परिवर्तन करता है। राहु इस समय गुरु ग्रह के स्वामित्व में रहने वाली मीन राशि में है। राहु मीन राशि में साल 2025 तक रहेगा। राहु के मीन राशि में रहते हुए सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर इसका प्रभाव जरूर पड़ रहा है, लेकिन कुछ राशियां ऐसी है जिनको राहु के मीन राशि में रहने के कारण बहुत अच्छा और शुभ परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
आपके लिए राहु का मीन राशि में गोचर बहुत ही लाभदायक रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु आपकी राशि से कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं। करियर-कारोबार के मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के नए-नए स्त्रोत आपको मिलेगा। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।

Venus Transit: 12 जून को शुक्र का मिथुन राशि में होगा प्रवेश, इन राशि वालों के सुख और वैभव में होगी वृद्धि

विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
राहु का मीन राशि में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा और शुभ साबित होगा। राहु का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में हो रहा है। आपको अपनी किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। नई योजनाएं आपके लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकता है। एक साथ कई तरह के शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी जिसकी वजह से आप शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
राहु का गोचर आपकी कुंडली के लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में राहु का गोचर आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपने काम के चलते समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें