ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु एक छाया ग्रह है जिसका अपना कोई भौतिक स्वरूप नहीं है परंतु बावजूद इसका स्थान परिवर्तन मानव जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है। वर्तमान में राहु ग्रह रोहिणी नक्षत्र में हैं। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्र देव हैं। राहु ग्रह साल के अंत तक रोहिणी नक्षत्र में ही रहेंगे। इसके बाद ये सूर्य ग्रह के नक्षत्र कृतिका में विराजमान हो जाएंगे। राहु की इस स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ सकता है। आइए जानते हैं राहु ग्रह का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।