फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2025: राहु के कुंभ में गोचर से तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर कैसा रहेगा असर ?

Thu, 15 May 2025 01:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से जानिए तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर किस तरह पड़ेगा प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 4
राहु का कुंभ राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
Rahu Gochar 2025: 18 मई को राहु करीब 18 महीनों तक गुरु की राशि मीन में रहने के बाद अब शनिदेव की स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में राहु को एक रहस्यमयी ग्रह माना गया है। जब भी राहु का गोचर होता है इसका देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव पड़ता है। करीब 18 महीनों तक देवगुरु की राशि मीन में रहने के बाद राहु 18 मई को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से तुला, वृश्चिक और धनु राशियों पर किस तरह प्रभाव पड़ेगा आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण।

Rahu Gochar 2025: 18 मई को राहु का गोचर, जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर प्रभाव
विज्ञापन

2 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए 18 मई के बाद का समय मिलाजुला रहने वाला होगा। राहु का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए कहीं किसी मामले में अच्छा तो किसी दूसरे मामले में मिश्रित रह सकता है। आपके लिए राहु का गोचर कुंडली के पंचम भाव में होगा। कुडंली का पंचम भाव विद्या, शिक्षा, बुद्धि और संतान का कारक माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार पंचम का राहु गलत निर्णय लेने के लिए भी बाध्य करता है, जिससे व्यक्ति को कष्ट मिलते हैं, खर्चों में बढ़ोतरी और मेहनत अधिक करवाता है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके नवम भाव, 11वें भाव और प्रथम भाव पर होगी। राहु के गोचर के कारण संतान पक्ष से मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में बाधा आएगी। पिता के साथ मतभेद होंगे।  

Grah Gochar: इस सप्ताह सूर्य और गुरु समेत 4 ग्रहों का गोचर, चमकेगा इन राशियों का भाग्य
विज्ञापन

3 of 4
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
18 मई को जब राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो यहां आपके लिए राहु का गोचर चौथे भाव में होगा। चौथे भाव का राहु अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु दुख, परेशानियां और हानि पहुंचाता है। इस दौरान आपको काम के मामले में बहुत ही सोच-समझ का फैसले लेने होंगे। आपको राहु के गोचर से वाहन, मकान और जमीन-जायदाद के संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी।  इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके अष्टम भाव, दशम भाव और द्वादश भाव पर होगी। आपके लिए राहु का गोचर कुछ मानसिक तकलीफ लेकर के आ सकता है। संपत्ति को लेकर धन खर्च हो सकता है। चोट लग सकती है। गाड़ी सावधानी से चलाएं। कार्यक्षेत्र में बहुत सावधानी से कार्य करना होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। 

Guru Rashi Parivartan: देवगुरु बृहस्पति ने किया मिथुन राशि में गोचर, जानें मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर इसका असर

विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
18 मई को राहु का गोचर धनु राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और परिवर्तनकारी साबित हो सकता है। राहु का परिवर्तन होने से आपके कई बिगड़े काम पूरे होंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। अचानक धन लाभ और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। 18 मई को राहु का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस भाव से व्यक्ति की यात्राएं, कम्युनिकेशन, साहस और पराक्रम का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके सप्तम, नवम और 11वें भाव पर होगी। आपके लिए राहु का गोचर अच्छा रहेगा। यात्राओं से फायदा होगा। साझेदारी में कोई काम शुरू हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि और मनचाहा काम मिलेगा। धनु राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर सफलता के मामले में एक से बढ़कर एक इबारत गढ़ने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें