हिंदू पंचांग के अनुसार नया वर्ष यानी संवत् 8 अप्रैल से शुरु होने जा रहा है। नववर्ष के पंचांग के अनुसार इस वर्ष के राजा शुक्र हैं और इनके मंत्री बुध हैं। राजा, मंत्री और सेनापति के बदलाव से भारत की राजनीति में क्या बदलाव होगा। सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और पार्टी के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए यह संवत् कैसा रहेगा क्या इस वर्ष नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी कामयाबी का परचम लहरा पाएगी या जनता में अपना आधार खोती चली जाएगी। जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के लिए।
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष के पंचांग के अनुसार मोदी और बीजेपी के लिए इस वर्ष क्या है खास
2 of 4
नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
नरेन्द्र मोदी की वर्ष कुंडली में गुरु पंचमेश होकर कर्म स्थान यानी दसवें घर में राहु के साथ रहेगा। गुरु की यह स्थिति राजनीति मामलों में नरेन्द्र मोदी के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। राजनीतिक सूझबूझ से बड़े बदलाव लाने में सक्षम हो पाएंगे। आंतरीक एवं बाहरी चुनौतियां बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी परेशान करेंगे। विदेशों में मोदी का प्रभाव बढ़ेगा और विदेशों से आर्थिक निवेश लाने में मोदी सफल होंगे।
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष के पंचांग के अनुसार मोदी और बीजेपी के लिए इस वर्ष क्या है खास
3 of 4
ujj
- फोटो : lll
इन सफलताओं के साथ कुछ कठिन चुनौतियां भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को परेशान करेगी क्योंकि मार्च 2016 से अक्तूबर 2017 तक मोदी चन्द्रमा में शनि की दशा के प्रभाव में रहेंगे। इस दशा के कारण केन्द्र सरकार के लिए यह समय कठिन रहेगा इस दौरान सरकार को अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। आर्थिक मामलों, राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य विषयों को लेकर मोदी सरकार को आलचनाओं को सामना करना होगा।
हिंदू नववर्ष के पंचांग के अनुसार मोदी और बीजेपी के लिए इस वर्ष क्या है खास
4 of 4
पीएम
- फोटो : pti
बात करें इस वर्ष बीजेपी की स्थिति की तो यहां हालात बहुत अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं। साल का पूर्वार्द्ध बीजेपी के लिए चुनौतियों भरा होगा। पार्टी के कई नेताओं के अटपटे बयानों को लेकर बीजेपी और सरकार की छवि धूमिल होगी। देश के कई भागों में चुनाव भी इस वर्ष होंगे जहां पार्टी को विपक्षी दलों और क्षेत्रिय दलों से कड़ी चुनौती मिलेगी। बंगाल में बीजेपी प्रमुख विपक्षी दल के रूप में आ सकती है लेकिन सरकार बनाने में नाकामयाब रहेगी।