venus transit
शुक्र
सुख और संपन्नता का कारक ग्रह शुक्र होता है। जुलाई में पूरे महीने शुक्र वृष राशि में रहेगा। इसके पहले शुक्र ग्रह 25 जून को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था समाप्त करके मार्गी हो गया था। फलित ज्योतिष में शुक्र संतान सुख, विलिसिता, मकान-वाहन का सुख, तेज, सौंदर्य, दांपत्य, प्रेम सम्बन्ध, सुगंधित वस्तुओं, गुप्तरोगों, ब्रह्मचर्य एवं उत्तम चरित्र आदि के कारक हैं। बृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत एवं मीन राशि में उच्चराशिगत माने गए हैं।