फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

02 जुलाई राशिफल: गुरुवार को ये पांच राशि वाले होंगे लकी, काम में मिलेगी सफलता

Thu, 02 Jul 2020 09:57 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 02, 2020
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 02 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का ग्रहण सजीवन खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से संबंध सुधरेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आप अपनी मेहनत को और अभी आगे बढ़ाएंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा। आज किसी खास दोस्त से बातचीत होगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आप जरूरतों पर खर्च करेंगे। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। सेहत कमजोर रहेगी। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान खुशनुमा रहेगा। आपके अपने प्रिय से नजदीकी बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। काम के मामले में आज आपको बहुत अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको अच्छा लाभ होगा। आपके प्रोन्नति के संयोग बन सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज के दिन परिवार का ध्यान रखेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपको तारीफ मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन में भी आज खुशनुमा समय आएगा और आप का रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। परिवार के छोटों का साथ मिलेगा। उनके साथ प्रेम बढ़ेगा।भाग्य की बदौलत आपके कई रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। व्यापार भी अच्छा फल देगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है और अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचना चाहिए। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन मैं आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। आज परिवार में किसी खास बात को लेकर बातचीत होगी आपका योगदान भी परिवारिक जिम्मेदारियों में होगा अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे जिससे आपको प्रशंसा मिलेगी।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। मन हर्षित होगा और हर काम को अच्छे तरीके से अंजाम देंगे। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे और गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने प्रिय को अपने परिवार के बारे में बताएंगे। काम के सिलसिले में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपको खूब मेहनत करनी होगी।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा खर्चों में बढ़ोतरी होगी मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं परिवार का माहौल अच्छा रहेगा जिससे आपको शांति मिलेगी गृहस्थ जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा है लेकिन जीवन साथी आपसे कोई बड़ा खर्चा करवा सकता है प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको धन का लाभ होगा और आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन खास रहेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। गृहस्थ जीवन जीने वाले जातकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन कई जगह दिमाग लगाने की वजह से थका हुआ महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में बढ़िया नतीजे हासिल होंगे।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंता बढ़ाएगी। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर रखेंगे और परिवार को भी बराबर समय देंगे, जिससे आपके जीवन में संतुलन बनेगा। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन थोड़ा सा अस्त-व्यस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी और जीवन में नयापन महसूस होगा। परिवार के छोटों का भी पूरा साथ मिलेगा। गृहस्थ जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको पूरा महत्व देगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। इसलिए सावधानी बरतें और कुछ भी कड़वा नहीं बोलें। खर्चे अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और इनकम बढ़ेगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। पैसों का निवेश करने के लिए दिन में मान अच्छा नहीं है। गृहस्थ जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर है। काम के सिलसिले में आप खूब मेहनत करेंगे और अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देंगे जिससे आपको फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें