फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के महीने में ग्रहण के साथ इन ग्रहों का होगा परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा असर

Tue, 02 Jun 2020 04:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका
जून का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। जून के महीने में एक साथ दो ग्रहण पड़ने वाले हैं जिसमें एक सूर्य ग्रहण होगा जबकि दूसरा चंद्रग्रहण। ग्रहण का ज्योतिष शास्त्र में विशेष भूमिका होती है। ग्रहण के अलावा जून के महीने में कई ग्रहों में उधर-उधर हलचल बनी रहेगी। कुछ ग्रह अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे तो कुछ वक्री से मार्गी और मार्गी से वक्री की स्थिति में आ जाएंगे। ज्योतष के अनुसरा ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं जून के महीने में कौन से ग्रह किस स्थिति में होंगे और सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण में छोटा सा दान, बनाएगा धनवान : 5 जून 2020
विज्ञापन

2 of 12
भगवान सूर्य - फोटो : Social media
जून में सूर्य की स्थिति
सूर्य सभी ग्रहों का राजा कहलाता है। सूर्य अभी वृष राशि में है। 15 जून को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में सूर्य तेज, मान-सम्मान और यश का कारक माना जाता है। ऐसे में जून के महीने में सूर्य के राशि परिवर्तन से जिन जातकों की कुंडली में सूर्य शुभ भाव में बैठेगा उसके लिए यह महीना काफी शुभ और फलदायक रह सकता है। इसके आलावा इस महीने में ही सूर्य ग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020
विज्ञापन

3 of 12
जून में चंद्रमा
जून का महीना चंद्रमा के लिए याद रखा जाएगा। क्योंकि इस महीने साल का दूसरा चंद्रग्रहण 05 जून की लगेगा। ग्रहण का ज्योतिषशास्त्र में विशेष भूमिका होती है। शास्त्रों में ग्रहण को शुभ माना गया है और जब भी ग्रहण लगता है तो उसके पहले सूतककाल लग जाता है। सूतक काल में किसी भी तरह का कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। सूतककाल में विशेष सावधानियां बरती जाती हैं।

चंद्र ग्रहण में छोटा सा दान, बनाएगा धनवान : 5 जून 2020

4 of 12
जून में मंगल ग्रह कितना करेगा मंगल 
ज्योतिष शास्त्र में मंगल की विशेष भूमिका मानी जाती है। इस महीने मंगल का भी राशि परिवर्तन होगा। मंगल अभी कुंभ राशि में है। 18 जून को मंगल मीन राशि में परिवर्तन करेगा। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति की भूमिका दी गई है। जातकों की कुंडली में मंगल का काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। मंगल के प्रभाव से व्यक्ति का क्रोध बढ़ जाता है और जमीन से जुड़े हुए विवाद होने लगते हैं।



चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020
विज्ञापन

5 of 12
जून में बुध होगा वक्री
जून के महीने में बुध भी राशि बदलेगा। 18 जून को बुध की चाल उल्टी यानी वक्री हो जाएगी। मिथुन राशि में बुध वक्री होकर भ्रमण करेगा। बुध और सूर्य का मिथुन राशि में युति बनेगी।

चंद्र ग्रहण में छोटा सा दान, बनाएगा धनवान : 5 जून 2020
विज्ञापन

6 of 12
jupiter
महीने के आखिरी दिन में गुरु का राशि परिवर्तन
30 जून को गुरु मकर राशि से धनु राशि में आ जाएंगे। गुरु अपनी राशि में गोचर होंगे जिसके कारण यह सभी राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन

7 of 12
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शुक्र ग्रह का मार्गी होना
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को ऐशोआराम, वैभव और संपन्नता का कारक ग्रह माना गया है। 25 जून को शुक्र मार्गी हो जाएंगे। शुक्र के मार्गी होने पर जिन जातकों की कुंडली में शुक्र शुभ भाव में है उनके जीवन में सुख और संपन्नता आती है। 

8 of 12
shanidev
जून में शनि 
जून महीने में शनि ग्रह में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होगा। इससे पहले शनि 11 मई को वक्री हुए थे। शनि की चाल सबसे धीमी मानी जाती है। शनि अभी मकर राशि में है।

9 of 12
rahu
राहु-केतु की स्थिति
राहु-केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है। अभी राहु और केतु में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। मौजूदा समय में राहु मिथुन में और केतु धनु राशि में है।
 

10 of 12
chandra grahan
05 जून को चंद्रग्रहण
5 जून को चंद्रग्रहण लगेगा। यह साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। चंद्रग्रहण रात के 11 बजकर 16 मिनट से शुरू हो जाएगा जो अगले दिन यानी 6 जून की सुबह 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 12 बजकर 54 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 धंटे 15 मिनट की होगी। इसके बाद 5 जुलाई को भी चंद्रग्रहण लगेगा। 

चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020

11 of 12
रिंग ऑफ फायर की तरह दिख रहा है सूर्यग्रहण - फोटो : ANI
21 जून को सूर्यग्रहण
चंद्रग्रहण के बाद 21 जून को खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। भारत के अलावा यह सूर्यग्रहण एशिया, अफ्रिका और यूरोप में दिखाई देगा।


 
विज्ञापन

12 of 12
astrology
जून में ग्रहों के परिवर्तन से राशियों पर असर

शुभ असर-  वृष, मिथुन, कुंभ और मीन राशियों के लिए माह शुभ फल देगा।

अशुभ असर- सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए समय अच्छा नहीं रहने वाला है।

मिला जुला असर- मेष, कर्क, कन्या और मकर राशियों पर रहेगा मिला जुला असर

चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें