फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026: कैसा रहेगा आपके लिए अक्तूबर? जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन

Thu, 01 Oct 2026 02:47 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

October Predictions For All Zodiac Signs 2026: अक्तूबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा? किस राशि के जातकों को लाभ और सफलता मिलेगी, तो किन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है? आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए अक्तूबर महीने की भविष्यवाणी।
विज्ञापन
1 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
October Predicitions For All Zodiac Sign 2026: अक्तूबर महीने में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। गुरु का नक्षत्र परिवर्तन से लेकर राशि गोचर तक कई बड़े बदलाव अक्तूबर में होंगे। इसके अलावा शनि नक्षत्र गोचर से लेकर, शुक्र वक्री व सूर्य राशि परिवर्तन का संयोग भी इस माह रहेगा। ऐसे में ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से अक्तूबर का महीना कुछ राशि वालों के लिए लाभ, सफलता और निवेश में अच्छे मौके लेकर आ सकता है। जातकों को कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। लेकिन कुछ राशि वालों को कामकाज और अन्य क्षेत्रों में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अक्तूबर का महीना मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

2 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
मेष राशि
अक्टूबर में मेष राशि वालों को लाभ हो सकता है। मनचाही सफलता मिलने के योग बनेंगे। परिवार में कोई खास इस समय आएगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नए-नए तरह के अवसरों में आपको लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस महीने थोड़ा सतर्क रहना होगा। सेहत को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कामकाज में उतार-चढ़ाव आएंगे, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। कानूनी फैसला आपके पक्ष में होगा।

4 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए अक्तूबर धन लाभ के संकेत दे रहा है। कोई सपना इस समय आपका पूरा होगा। परिवार में नया वाहन खरीदने की इच्छा फिलहाल अधूरी रह सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन

5 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कामकाज को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ पुरानी बातों का भार मन पर रहेगा। इस समय कोई भी नया काम शुरू करना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। कॉलेज में दाखिला लेने का सपना पूरा होगा। नए लोगों से मिलकर साथ काम करने की योजना बनेगी। करियर में सफलता के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे।
 
विज्ञापन

7 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए अक्तूबर मिला-जुला रहने वाला है। कोई बड़ी धन राशि मिलेगी। धन लाभ के साथ काम में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। विवाह के योग भी बन सकते हैं। मानसिक दबाव में कमी आने की संभावना बताई जा रही है।

8 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों को करियर और कारोबार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी बड़ी यात्रा पर जाएंगे। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

9 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्तूबर महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यह समय सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की और कारोबार में लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने के संकेत बताए गए हैं। 

10 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस महीने भाग्य का साथ मिल सकता है। साझेदारी से जुड़े मामलों में भी सोच-समझकर आगे बढ़ना उपयोगी रहेगा। अधूर काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

11 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों को कामकाज में सावधानी बरतनी होगी। पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि अनुकूल रहने की संभावना है। घर और बाहर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

12 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए अक्तूबर आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। आपके अपने लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाबी मिलेगी। आमदनी में लाभ और सुधार के अच्छे योग हैं। करियर को लेकर किए गए आपके प्रयास सफल होते नजर आएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026 - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह महीना नई उम्मीदें लेकर आएगा। कई चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी समय लाभकारी रहने के संकेत हैं। कोई महत्वपूर्ण काम पर फैसला करना पड़ सकता है। 

न्याय और कर्मफलदाता शनि बदलेंगे अपनी चाल, जानें कर्क, सिंह और कन्या राशि पर कैसा होगा असर
मंगल कर्क गोचर 2026: नवंबर तक इन 3 राशि के लोग रहें अलर्ट, नौकरी-व्यापार में शॉर्टकट पड़ेगा भारी
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें