अक्तूबर माह की भाग्यशाली राशियां
- फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर माह में इन राशियों को मिलेगा लाभ
अक्तूबर के महीने में कई शुभ राजयोग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाले 30 दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होंगे। इस माह में कर्क, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए महीना बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होग,आय में जबरदस्त बढ़ोतरी, अचानक से धन प्राप्ति के योग, व्यापार में नए-नए तरह के प्रोजेक्टस से फायदा होगा। इस माह आपको कहीं से अचानक से धन प्राप्ति होगा. जो लोग नया वाहन और संपत्ति आदि की खरीदारी करना चाह रहे हैं उनका सपना पूरा होगा। अक्तूबर का महीना आर्थिक नजरिए से बहुत ही शुभ और फायदेमंद वाला होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है, इसके अलावा पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।