कुछ कामों में अनावश्यक देरी भी हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस समय कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण भी चल रहा है। ऐसे में वक्री शनि की अवधि को कामकाज, जिम्मेदारियों और आर्थिक मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान खर्च बढ़ने की स्थिति बन सकती है और कुछ कामों में अनावश्यक देरी भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय संयम रखना चाहिए। कारोबारियों के लिए पुराने लेन-देन, जरूरी कागजात और समझौतों की दोबारा जांच करना उपयोगी रहेगा। किसी बड़ी डील या निवेश में जल्दबाजी के बजाय पर्याप्त जानकारी के बाद निर्णय लेना बेहतर होगा। इस समय धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना अधिक महत्वपूर्ण रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।