rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर
अक्तूबर के महीने में यदि मकर राशि वालों को एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना नजर आए तो उन्हें ऐसा करने में बिल्कुल संकोच नहीं करना चाहिए। कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन आपको इस माह अपने ईगो को पीछे छोड़कर अपने हित एवं लाभ पर फोकस करना चाहिए। नौकरीपेशा लोग यदि कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर और जूनियर से बेहतर तालमेल बनाकर चलते हैं तो उन्हें इसके शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी वाणी, बुद्धि और विवेक की बदौलत मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब हो सकते हैं।
अक्तूबर का महीना मार्केटिंग, कमीशन, सट्टा-लाटरी आदि से जुड़े काम करने वालों के लिए अधिक शुभ साबित हो सकता है। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों का प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा हो सकता है, जिसके चलते उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को भी इस माह के पूर्वार्ध में कोई बड़ा पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। मकर राशि के लोगों को अक्तूबर महीने के मध्य में अपने गुस्से और तुनकमिजाजी व्यवहार पर काबू पाने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान यदि आप लोगों के साथ तालमेल बिठाकर काम करते हैं तो आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। यह बात न सिर्फ आपके करियर बल्कि निजी संबंधों के लिए भी लागू होती है।
माह के उत्तरार्ध में आपका अधिक समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। इस दौरान आप अपनी लवलाइफ को बेहतर तरह से जीते हुए नजर आएंगे। आपके भीतर रोमांस और अपने साथी के प्रति अधिक लगाव बना रहेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। माह के अंत में बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार मिल सकता है। इस दौरान आपका भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा हो सकता है। खास बात यह कि ऐसे सौदे में आपको मनचाहा लाभ भी प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें तथा शनिवार के दिन सतनजा दान करें।