Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। यह भी पढ़ें-
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छे लाभ की संभावना बनती दिख रही है। विभिन्न मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आज एक से अधिक स्त्रोतों से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर विचार अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। किसी को धन उधार देने से बचें।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े लोग अच्छा नाम कमाएंगे। किसी योजना को कल पर ना टालें और सभी का सहयोग बना रहेगा। करियर में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। वाणिज्यक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई की समस्याओं के कारण उनका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में भाग लेने के लिए रहेगा। परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक गतिविधि में आपकी पूरी सूची रहेगी और उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य पर आप फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में आपकी पूरी रुचि रहेगी और विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट होने से उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। परिजनों की सलाह आपके खूब काम आएगी। निजी मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श हो सकता है। परिजनों की सीख व सलाह पर चलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले में तेजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य मे गिरावट रहने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी भूमि वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा होगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे। सभी का साथ व सहयोग बनाए रखें। आपकी कुछ योजना के पूरा होने से आपको प्रसन्नता होगी। समझदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। टीमवर्क के जरिए आप किसी काम को समय से पहले पूरा कर सकते हैं। आपको कुछ विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा,लेकिन आप लापरवाही में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी के साथ वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। किसी लापरवाही के कारण आपको समस्या होगी।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आर्थिक क्षेत्रों में आप एक नई सोच लेकर आगे बढे़ंगे। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपके व्यापार के कुछ योजनाएं निरंतर आगे बढ़ेंगी। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव ना करें। धार्मिक गतिविधियों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपने किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ उठाएंगे।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी और वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे सोच बनाएं रखें, तभी आप लोगों से जुड़ सकेंगे। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने आलस्य के कारण किसी मुसीबत में आ सकते हैं, क्योंकि आप अपने कुछ जरूरी कामों को भी कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का साथ और सहयोग आज बना रहेगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके अंदर सहकारिता बढ़ेगी। आप अपने कामों में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे, तभी वह पूरे हो सकते हैं।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि में वृद्धि बढ़ाने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। परिजनों का आप भरोसा जीतेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन दिया है, तो आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे और कुछ योजनाओं को लेकर आपको आगे बढ़ना होगा। आपका व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी और आप अपने परिजनों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य पर आप पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। विद्यार्थी यदि किसी नये कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप दान धर्म के कार्यों में पूरी रुचि दिखाएंगे। किसी कानूनी मामले में आप ढील देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी आय सामान्य रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। बिजनेस में आप स्मार्ट नीतियों को अपनाकर अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने आवश्यक निवेशों पर पूरा जोर दें, तभी उनसे आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।