फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 29 जून 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 29 Jun 2021 07:19 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 
आप प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। नए प्रेम संबंध बनेंगे। गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। इससे आपको खुशियां मिलेगी। बच्चों की सेहत में बदलाव आ सकता है। आपके उच्च अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें, लाभ मिलेगा।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2 
आज व्यापार में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व विदेशी शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कागजात सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित रहेगा।  
शुभ अंक - 6 
शुभ रंग - लाइट ब्लू

4 of 10
अंक - 3 
धन लाभ के प्रबल योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। अगर आज यात्रा कर रहे है तो अपने सामान की सुरक्षा करें चोरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक - 12 
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
अंक - 4 
आज भावना में बहकर निर्णय नहीं लें, वरना नुकसान हो सकता है। आर्थिक तौर पर तकलीफें आएगी, आप किसी से उम्मीद न करें। प्रतियोगिता एवं विभागीय परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग - हल्का हरा
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5 
संपत्ति से जुड़ा विवाद आज सुलझ सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि में भी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्राओं में आज आपको स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। प्रेम- सम्बन्धों के चलते परिवार में कई बार तनाव का वातावरण बनेगा।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6 
समय को नष्ट न करें। आपका आध्यात्मिकता की तरफ आकर्षित होंगे। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावनाओं व विचारों का सम्मान करेंगे। फिजूल खर्चो पर नियंत्रण रखें। यात्राएं हो सकती है, लेकिन खर्चे बढ़ेगा।  
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - फिरोजी

8 of 10
अंक - 7
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। आज आपका समय आत्मबल बढ़ाने का है। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका नया प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है।
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग - नारंगी

9 of 10
अंक - 8
कार्य-व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम से पारिवारिक जीवन व प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर ताल-मेल स्थापित कर लेंगे। किसी मित्र की तरफ मदद करने का हाथ बढ़ा सकते हैं। 
शुभ अंक - 42 
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

10 of 10
अंक - 9 
कारोबार में घाटा हो सकता है। आर्थिक हानिक के संकेत हैं। इसलिए सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा, लेकिन शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें