फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 August Ka Ank Jyotish: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 08 Aug 2023 07:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
08 August Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष एक महत्वपूर्ण विद्या है, जिसके द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
हाल ही में मिली अपनी सफलता का जश्न मनाएं। किसी खास के साथ रोमांस के लिए समय निकालें। नेटवर्किंग और कूटनीति आपको नए क्लब और ग्रुप में कनेक्शन बनाने के लिए मदद करेंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
ये दोस्ती भविष्य में नेटवर्किंग का विस्तार और दायरा बढ़ा सकती हैं। आज नए जीवन को शुरू करने और पुराने दोस्तों से संबंधों को सुधारने का सबसे बढ़िया समय है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
नए सितारे आपके लिए आशा की नई किरण और असंख्य संभावनाएं ले कर आये है। सफलता प्राप्त करने के लिए तीन चीज़ें बहुत जरूरी होती हैं सही समय , सही सोच और सही तरीके का होना।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आप अभी अपने काम का मज़ा ले रहे हैं। आपके संचालन के गुणों की दूसरे लोग प्रशंसा करते हैं और अभी आपको इनाम मिल सकता है या आपका वेतन बढ़ सकता है। अपने परिवार के साथ जश्न मनाएं। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
सच्ची व्यक्ति के रूप में आपकी पहचान अब और भी दृढ हो रही है। आज का दिन आध्यात्मिक रूप से बेहद प्रबल है इसलिए आज अपने दिमाग की जगह दिल की सुनें। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
कानूनी मामलों के लिए आपको यात्रा करनी पड़ेगी। यदि ऐसा है, तो नए स्थानों को देखने और अपने क्षितिज को विस्तृत करने का आनंद लें।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
शिक्षा पूरी करने के लिए अच्छा समय है। आस्था में आपकी नई रुचि सलाहकार या पिता से प्रेरित हो सकती है। दिमाग का विस्तार करने के लिए तैयार रहें।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आप समय कैसे व्यतीत करेंगे,यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। आप अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते है या कुछ लोग दोस्तों की भलाई के लिए काम करेंगे।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
कोई व्यक्तिगत असफलता आपके तनाव का कारण बन सकती है। जिन समस्याओं का आप सामना कर रहे हैं उनका पता लगाएं और उनका प्रबंधन करें। अपेक्षित विरासत से आपको धन लाभ हो सकता है।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें