मूलांक 2
- फोटो : adobe stock
मूलांक 2
2, 11, 20 या 29 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से होता है, जो मन, भावनाओं और संवेदनशीलता का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 2 की लड़कियां बेहद कोमल, समझदार और परिवार के प्रति समर्पित होती हैं। ये ससुराल में सभी रिश्तों को प्रेम से निभाती हैं और घर का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखती हैं। स्वभाव से भावुक होने के कारण ये दूसरों की जरूरतों को जल्दी समझ लेती हैं। आमतौर पर इनके जीवन में आर्थिक स्थिरता रहती है और इन्हें आरामदायक जीवनशैली भी प्राप्त होती है।